फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 13: 'डांस इंडिया डांस 2' से मर्डर केस में नाम तक, नौ साल पुराना है 'गोपी बहू' का सफर

Sun, 29 Sep 2019 09:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram
सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार कॉमनर्स नहीं होंगे और सेलेब्रिटीज का ही हंगामा रहने वाला है। इस बीच टीवी की 'गोपी बहू' यानी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेस के साथ शो में एंट्री कर ली है।
विज्ञापन

2 of 6
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram
असम से ताल्लुक रखने वालीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का लोकप्रिय किरदार निभा चुकी हैं। इसी शो ने देवोलीना को रातों रात मशहूर कर दिया। हालांकि देवोलीना इस शो में शुरुआत से नहीं थीं। शो में पहले जिया मानिक गोपी बहू के किरदार में थीं लेकिन उनके शो से अचानक चले जाने के बाद देवोलीना भट्टाचार्य को ये रोल ऑफर हुआ। इसके अलावा वो 'संवारे सबके सपने प्रीतो' में भी काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
devoleena Bhattacharjee gopi bahu
22 अगस्त 1990 को गुवाहाटी में जन्मी देवोलीना भट्टाचार्य एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर हैं। साल 2011 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली देवोलीना को पहली बार डांस इंडिया डांस सीजन टू के ऑडिशन में देखा गया था।

4 of 6
Devoleena Bhattacharjee
देवोलीना को कई सारे अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। उन्हें साल 2013 में 'आईटीए अवॉर्ड फॉर देश की धड़कन, 2014 में 'स्टार परिवार अवार्ड्स' में 'फेवरेट बहू', 2015 में 'इंडियन टेली अवॉर्ड्स' में बेस्ट एक्ट्रेस, स्टार परिवार अवार्ड्स में फेवरेट पत्नी और फेवरेट बहू, 2016 में 'जी गोल्ड अवार्ड्स' में पॉपुलर बहू ऑन इंडियन टेलीविजन और 2017 के 'स्टार परिवार अवार्ड्स' में 'फेवरेट बहू' का पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
Devoleena Bhattacharjee
पिछले साल देवोलीना नेगेटिव कारणों से चर्चा में रहीं। मुंबई के हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी की हत्या का मामले में पुलिस ने देवोलीना से पूछताछ की थी। देवोलीना उन कुछ लोगों में से थीं जिनसे हीरा कारोबारी ने अपने फोन पर बात की थी। इस मर्डर के पीछे की वजह पैसों की लेनदेन और लिवइन रिलेशनशिप बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Devoleena Bhattacharjee
खबरें थीं कि सचिन पवार का एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से अफेयर था। वहीं राजेश्वर उदानी ने कई बार देवोलीना के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश थी। उदानी और आरोपी सचिन पवार बिजनेस पार्टनर थे। दोनों में पैसों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जांच में पुलिस ने राजेश्वर की कॉल डीटेल खंगाली। जिसके बाद देवोलीना को पुलिस हिरासत में लिया गया था।

पढ़ें: BIGG BOSS 13: बीमारी से जूझ रहीं रश्मि देसाई करवा चुकी हैं गर्भपात, शो में ही कर सकती हैं शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें