'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) शुरू होने से पहले ही प्रोमो में दिखाया गया था इस बार का 'बिग बॉस' बाकी सभी सीजन से एक दम अलग होगा। शो के शुरू होने से पहले ही सलमान खान ने दर्शकों को इस बात का इशारा किया था सिर्फ चार हफ्ते में ही शो फिनाले तक पहुंच जाएगा। यहां तक कि शो के प्रीमियर के दिन भी ना केवल सलमान ने इस बात को दोहराया बल्कि 'बिग बॉस' भी खुद घर के सभी सदस्यों से इस बात को कह चुके हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर 'बिग बॉस' के मेकर्स प्रशंसकों और कंटेस्टेंट को क्यों शुरुआत से ही डरा रहे हैं? आखिर चार हफ्ते बाद ऐसा क्या होने वाला है? जानिए इसके पीछे का सच।