फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में बिग बॉस 13 के फिनाले एपिसोड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कपिल शर्मा का शो टॉप 10 से बाहर

Fri, 28 Feb 2020 11:39 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
टीवी चैनल्स पर एक से बढ़कर एक सीरियल प्रसारित हो रहे हैं । मेकर्स लगातार दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आ रहे हैं । सभी सीरियल में एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ मची हुई है । इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है । जानते हैं कौन सा शो रहा टॉप पर और किस शो को दर्शकों ने नकारा । देखें पूरी लिस्ट... 
 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
इस हफ्ते टॉप पर बिग बॉस 13 का फिनाले रहा । फिनाले एपिसोड ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए । फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला शो के विनर घोषित किए गए थे । बिग बॉस का 13वां सीजन पिछले सभी सीजनों में सबसे हिट रहा है । शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने कई बार इस बात की पुष्टि की है । शो के पूरे सीजन में पहली बार बिग बॉस 13 टीआरपी लिस्ट में टॉप पर पहुंचा है ।
 
विज्ञापन

3 of 5
Kundali Bhagya
BARC इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस फिनाले को 10.5 मिलियन यानी एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा । बिग बॉस ने टीआरपी लिस्ट में 'कुंडली भाग्य' को पीछे छोड़ा है । 'कुंडली भाग्य' दूसरे नंबर पर रहा । जीटीवी के ही शो कुमकुम भाग्य को तीसरे नंबर पर स्थान मिला है । 

4 of 5
Naagin 4 - फोटो : file photo
सोनी सब का कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा चौथे स्थान पर है । वहीं कलर्स का 'नागिन भाग्य का जहरीला खेल' पांचवे नंबर पर है । खास बात ये है कि कपिल शर्मा का शो टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गया है । यह रिपोर्ट सिर्फ शहरी इलाकों की है। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बिग बॉस 13 का कोई असर नहीं दिखा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
trp - फोटो : social media
ग्रामीण इलाकों में यह विवादित शो टॉप 5 में जगह नहीं बना सका। हमेशा की तरह इस बार भी टॉप पर दंगल चैनल के शोज रहे हैं। 'बाबा ऐसो वर ढूंढो', 'महिमा शनिदेव की', 'देवी आदि पराशक्ति', 'बंदिनी' और 'प्यार की लुकाछुपी' टॉप 5 में रहे हैं। 

आसिम रियाज ने अपनी ‘मां’ को सौंपी बिग बॉस की ट्रॉफी, हर कदम सहारा बनने वाली महिला को किया सलाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें