फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: टास्क के बाद सिद्धार्थ पर फिर भड़के आसिम, घरवालों के सामने उतारे जूते और...

Fri, 24 Jan 2020 11:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झगड़ा खत्म होता नहीं दिख रहा है। गुरुवार प्रसारित एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान सिद्धार्थ से नाराज होकर शहनाज, आसिम की टीम के साथ खेल रही होती हैं। इस दौरान सिद्धार्थ और आसिम के बीच लगातार कहा सुनी होती है। सामने आए एक प्रोमो में दोनों फिर से भिड़ते दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
vishal aditya singh - फोटो : voot
दरअसल कैप्टेंसी टास्क के दौरान विशाल आदित्य सिंह संचालक होते हैं। इस दौरान वो चीटिंग करते हुए उनकी टीम की ओर से खेल रहीं शहनाज गिल को एक प्वाइंट दे देते हैं। विशाल के इस फैसले पर बिग बॉस कहते हैं कि 'ईमानदारी और दिल से खेलने का दावा करने वाले विशाल जितना कन्फ्यूज संचालक आज तक नहीं हुआ है। सरेआम झूठ बोलकर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करना सरासर बेईमानी है। शर्म आनी चाहिए।' 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
यही नहीं विशाल को इम्यूनिटी के किसी भी टास्क में अब हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होगी। बिग बॉस ये भी कहते हैं कि सभी लोग घर के किन्हीं दो सदस्यों का नाम बताएं जिनकी वजह से अभी तक टास्क रद्द होते आए हैं। आसिम एक टास्क को रद्द करवाने के लिए सिद्धार्थ का नाम लेते हैं। बस यहीं से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
वीडियो में आसिम अपना जूता उतार लेते हैं और सिद्धार्थ से कहते हैं, 'चाट ले इसे।' आसिम के ऐसा करने से सिद्धार्थ गुस्से में आ जाते हैं। वो कहते हैं, 'मेरे जैसे बंदे के मुंह भी मत लगना। अपनी हद में रह।' इसके बाद सिद्धार्थ भी आसिम का मजाक बनाने लग जाते हैं। जिसमें शेफाली जरीवाला उनका साथ देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
बिग बॉस के आने वाले दिनों में एक बार फिर से फैमिली वीक देखने को मिलेगा होगा। खास बात ये है कि इस बार घरवाले शो में कुछ समय बिताएंगे। निश्चित रूप से कंटेस्टेंट अपने घरवालों को देखकर काफी खुश होंगे वहीं दर्शकों के लिए भी ये काफी रोचक होगा। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, कंटेस्टेंट के घरवाले 27 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक शो में रहेंगे। यही नहीं वो टास्क में भी हिस्सा लेंगे। जिन्हें कंटेस्टेंट के साथ जोड़ियों में बनाया जाएगा। 

Bigg Boss 13: फिनाले से 20 दिन पहले होगा सबसे बड़ा ट्विस्ट, देखकर घरवाले भी रह जाएंगे हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें