फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी परिवार के रिश्तेदार ने खोला मोटी फीस का सच, घर में जाते ही पत्नी ने किया ये ट्वीट

Tue, 05 Nov 2019 11:33 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tehseen Poonawalla - फोटो : amar ujala
बिग बॉस के सीजन 13 में सबसे महंगे कंटेस्टेंट बताए जा रहे राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला का गांधी और वाड्रा परिवार से कनेक्शन बताया जा रहा है। तहसीन पूनावाला की पत्नी मोनिका वाड्रा प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की चचेरी बहन बताई जाती हैं। तहसीन पूनावाला के बारे में खबरें हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा फीस दी जा रही हैं। तहसीन ने खुद इस खबर का सच बताया। साथ ही उनके घर में जाते ही उनकी पत्नी का ट्वीट सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी के साथ तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
तहसीन की एंट्री से पहले रश्मि देसाई को सबसे ज्यादा फीस मिलने की खबर थी। बाद में सामने आया कि तहसीन ने फीस के मामले में रश्मि को पीछे छोड़ दिया। उन्हें एक हफ्ते के लिए पूरे 21 लाख की भारी भरकम रकम दी जा रही है। हालांकि तहसीन से जब इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी फीस की बातों को सिरे से नकार दिया और ज्यादा बात नहीं की। तहसीन का कहना था कि वो इस बात से अनजान हैं कि घर में किसको कितने पैसे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में तहसीन ने कहा कि उनके लिए पैसे महत्वपूर्ण नहीं हैं। वे पैसे की इज्जत करते हैं लेकिन उनके लिए पैसा इतना मायने नहीं रखता है। वो अपनी जिंदगी में काफी कुछ देखते हैं और नई चीजों को महसूस करना चाहते हैं। बिग बॉस के घर में जाने को लेकर भी उन्होंने यही कहा था कि वो कुछ अलग करना चाहते हैं और बिग बॉस से हटकर और क्या हो सकता है। सलमान के सामने भी तहसीन ने कहा था कि वे ही शो को जीतेंगे।

4 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
तहसीन ने अपनी पत्नी से रिश्ते के बारे में भी शो में बात की थी। तहसीन ने मजाक में कहा था कि खुश रहने का सिर्फ एक फॉर्मूला है और वो है पत्नी की हां में हां मिलाना। तहसीन के लिए भी अपनी पत्नी से दूर जाना बिलकुल भी आसान नहीं है। तहसीन के घर में एंट्री करते ही मोनिका ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 6 सालों में एक भी दिन ऐसा नहीं था जब हमने बात न की हो लेकिन अब हम नहीं कर पाएंगे, तुम्हें मिल रही बधाई और प्यार से मैं खुश हूं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी के साथ तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
मोनिका ने कहा कि वो जानती हैं कि तहसीन जीत कर ही बाहर आएंगे। तहसीन और उनकी पत्नी दोनों ही सलमान खान के दीवाने हैं। तहसीन ने घर में जाते वक्त भी सलमान खान से कहा था कि उनकी पत्नी मोनिका वाड्रा सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। बिग बॉस के घर के अंदर की बात करें तो तहसीन हिंदुस्तानी भाउ से उलझते हुए नजर आए थे। बिग बॉस में पहला कप्तान आरती को चुन लिया गया है और अब नॉमिनेशन की प्रक्रिया चल रही है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: अबु मलिक ने इस कंटेस्टेंट को बताया नकली, बोले- 'भोली बनने का कर रही नाटक'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें