फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ के विनर बनते ही भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- 'सलमान को छोड़ देना चाहिए घटिया शो'

Sun, 16 Feb 2020 01:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) रहे। सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। यहां तक कि लोगों ने कलर्स टीवी और बिग बॉस के आने वाले सीजन को बायकॉट करने की भी बात कही। दरअसल विनर के एलान से पहले कलर्स चैनल की एक एंप्लॉई ने चैनल पर फिक्स्ड होने का आरोप लगाया था। साथ ही चैनल छोड़ने की बात भी कही थी। वहीं दूसरी ओर टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने भी सिद्धार्थ के बिग बॉस ट्रॉफी जीतने पर नाराजगी जाहिर की। आगे की स्लाइड में देखें सोशल मीडिया पर मिल रहे रिएक्शन।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth Shukla with mother - फोटो : Instagram
एक यूजर ने बिग बॉस 13 का विनर चुने जाने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिखा- इतना भी गुमान न कर आपनी जीत पर ऐ बेखबर, शहर में तेरे जीत से ज्यादा चर्चे आसिम की हार पर हो रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- तुम लोगों ने एक इंसान के लिए शो और कलर्स की इज्जत मिट्टी में मिली दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Sidharth Shukla, Asim Riaz - फोटो : social media'
एक यूजर ने लिखा- बायस्ड शो जहां रेफरी भी सारे शुक्ला की टीम के थे। शुक्ला क्या सॉरी फील करेगा, हमें उस पर तरस आता है, खैरात में मिली हुई ट्रॉफी के घमंड से बेहतर है मेहनत से कमाई हुई इज्जत। गर्लफ्रेंड की तरफ से तुमपर अहसान किया गया है।
 

4 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- आसिम बेशक आप शो नहीं जीत पाए लेकिन आपने हम सब का दिल जीत लिया। वहीं एक यूजर ने सलमान खान से बिग बॉस छोड़ने की अपील की। यूजर ने लिखा- सलमान सर हम नहीं चाहते आप इस घटिया शो का हिस्सा बनें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
वहीं शो में पक्षपात करने के आरोप पर सिद्धार्थ ने कहा- 'ऐसी बातों पर आप क्या कह सकते हैं। मैंने लंबे सफर के बाद इस खिताब को जीता है। जो लोग ऐसे सवाल करते हैं उनकी सोच पर दुख होता है।अगर आप इस सीजन को शुरुआत से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मेरे लिए ये सफर आसान नहीं था।' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें