फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इन छह सीन्स ने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां, रश्मि-सिद्धार्थ हर मामले में आगे

Sat, 15 Feb 2020 02:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sidharth, Rashami, Madhurima and Vishal - फोटो : twitter
'बिग बॉस' का 13वां सीजन शुरुआत से ही टेढ़ा रहा है। इस सीजन में कई बार ऐसा कुछ देखने को मिला जिसकी उम्मीद दर्शकों को भी नहीं थी। इस सीजन ने न केवल टीआरपी में धमाल मचाया बल्कि घरवालों की निजी जिंदगी के भी खुलासे किए। रश्मि देसाई के ब्वॉयफ्रेंज अरहान की शादी का सच हो या फिर सिद्धार्थ का रोमांटिक अंदाज सभी ने खूब सुर्खियां बटोरी। जानिए 'बिग बॉस 13' की वो छह एपिसोड या सीन जिन्हें दर्शक बार बार देखना चाहेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter
सिद्धार्थ और रश्मि का फोटोशूट
सिद्धार्थ और रश्मि का रोमांटिक फोटोशूट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इन दोनों ने 'साथिया' फिल्म के एक गाने पर शूट किया था। जिसका निर्देशन शहनाज कौर गिल ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter
रश्मि का सिद्धार्थ के ऊपर चाय फेंकना
रश्मि का सिद्धार्थ के ऊपर चाय फेंकने वाला वाकया हर किसी की जुबां पर है। यह सीन इतना हिट हुआ था कि इसकी चर्चा कई बार घर में हुई। यहां तक कि इस सीन की कॉपी कई बार घरवाले भी करते दिखे। 

4 of 7
Rashami, Arhaan and Salman Khan - फोटो : twitter
सलमान ने किया था अरहान की शादी का खुलासा
'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने रश्मि देसाई के सामने अरहान खान से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। सलमान ने ये खुलासा तब किया था जब रश्मि ने अरहान के प्यार को स्वीकारने का फैसला किया था। सलमान ने अरहान की क्लास लगाते हुए रश्मि को बताया था कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है। 
विज्ञापन

5 of 7
Vishal and Madhurima - फोटो : twitter
मधुरिमा ने विशाल को जब पैन से मारा 
मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का झगड़ा 'बिग बॉस' में कई बार हुआ। इन दोनों का झगड़ा इस कदर बढ़ गया था कि मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपैन से मारा था। मधुरिमा के ऐसा करने पर उन्हें डांट भी पड़ी थी और शो से बाहर भी जाना पड़ा था। 
विज्ञापन

6 of 7
Shehnaz Gill, Gautam Gulati - फोटो : amar ujala mumbai
गौतम गुलाटी की एंट्री 
गौतम गुलाटी की एंट्री भी 'बिग बॉस' के 13वें सीजन का चर्चित एपिसोड है। शहनाज गौतम गुलाटी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। जब गौतम शो में आए थे तो उन्होंने किस की बरसात उन पर कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shehnaz, Sidharth and Salman - फोटो : twitter
शहनाज को सलमान ने डांटा
'वीकेंड का वार' का एक और एपिसोड भी चर्चा में रहा था। इस एपिसोड में सलमान ने माहिरा और शहनाज के बीच कौन किससे कितना जलता है ये टॉस्क करवाया था। इस टॉस्क के दौरान ही शहनाज रोने लगी थीं और किसी की बात नहीं सुन रही थीं। तभी सलमान ने उन्हें डांटा था। साथ ही सिद्धार्थ से कहा था बच के रहना मुझे लगता है कि ये तुमसे प्यार करती है। 

बेघर होने के दो दिन बाद माहिरा ने घरवालों की खोली पोल, सिद्धार्थ के बारे में दिया बड़ा बयान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें