'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला के वापस लौटने के बाद से एक बार फिर घर का खेल रोचक हो गया है। तबीयत की वजह से बिग बॉस ने उन्हें कैप्टेंसी की रेस से दूर रखा। अपनी आक्रमता को लेकर सलमान खान तक के निशाने पर आए सिद्धार्थ अभी तक घर में कूल अंदाज में दिखे। हालांकि आगे आने वाले एपिसोड में वो फिर से आक्रमक रूप में नजर आएंगे।