फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शहनाज नहीं इस कंटेस्टेंट पर आया सिद्धार्थ का दिल, बोले- 'मुझे तुम पसंद हो'!

Fri, 20 Dec 2019 03:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में बीते गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच नोक-झोंक देखने को मिली। बाद में दोनों में सुलह हो गई और फिर से दोनों की दोस्ती पटरी पर आ गई। इन सबके बीच सिद्धार्थ घर की एक कंटेस्टेंट से फ्लर्ट करते दिखे। ये कंटेस्टेंट शहनाज नहीं बल्कि कोई और हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सामने आए एक अनसीन वीडियो में सिद्धार्थ शेफाली बग्गा से फ्लर्ट कर रहे हैं। सिद्धार्थ, विकास गुप्ता और शहनाज गिल एक ही बेड पर सोए हुए होते हैं। तभी पास से शेफाली गुजरती हैं। सिद्धार्थ शेफाली को आवाज देते हैं और कहते हैं, 'देख सिद्धार्थ बुला रहा है... शुक्ला। अकेले क्यों बैठी हुई थी?'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
विकास शेफाली से कहते हैं कि 'काफी अच्छी हेयरस्टाइल है।' इस पर सिद्धार्थ ने कहा, 'नए हेयरस्टाइल में वो अच्छी दिख रही है।' सिद्धार्थ की बात सुन शेफाली ने कहा, 'ये तुम्हारी सोच है।' और वो उठकर चली जाती हैं।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
बेड से उठकर शेफाली सोफे पर जा बैठती हैं। सिद्धार्थ उनके पीछे-पीछे वहां भी चले आते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'हम मस्ती कर रहे हैं। तू यहां अकेले क्यों बैठी है? वैसे भी तू अकेले खेल रही है। अच्छा नहीं लग रहा है।' शेफाली ने कहा, 'मेरे बिना मन नहीं लग रहा है?' आगे सिद्धार्थ कहते हैं, 'नहीं.. क्योंकि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। निहारने का मन कर रहा है। खूबसूरत चीज देखकर मेरा मन भटक जाता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
शेफाली ने सिद्धार्थ से आगे कहा कि 'आपका व्यवहार मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है?' जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'कल आपके साथ गुफ्तगू करके मुझे काफी अच्छा लगा।' बहरहाल सिद्धार्थ का ये रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

Bigg Boss 13: देर रात शहनाज ने किया ऐसा काम, तब जाकर खत्म हुई सिद्धार्थ की नाराजगी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें