फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर को भी तेवर दिखा चुके हैं सिद्धार्थ, 'खतरों के खिलाड़ी 7' में हुई बहस का वीडियो वायरल

Fri, 14 Feb 2020 02:03 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sidharth arjun - फोटो : social media
बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को होगा । फिनाले में 6 कंटेस्टेंट पहुंच चुके हैं । इन सभी कंटेस्टेंट में सिद्धार्थ शुक्ला विनर के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं । बिग बॉस में सिद्धार्थ के सफर में काफी उतार-चढ़ाव आए। दर्शकों को सिद्धार्थ के कई रूप देखने को मिले । लोगों ने सबसे ज्यादा सिद्धार्थ का गुस्सा देखा, जिसके लिए उन्हें सलमान से डांट भी पड़ी । 
विज्ञापन

2 of 5
sidharth shukla - फोटो : voot
सलमान ने कई बार सिद्धार्थ से अपने गुस्से को कंट्रोल करने के लिए कहा । सिद्धार्थ ने सलमान की भी नहीं सुनी । कई बार वो घर में बाकी सदस्यों से भी बदसलूकी करते नजर आए । सिद्धार्थ ने खुद भी ये बात कबूली है कि उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता है । सिद्धार्थ का ये गुस्सा एक और रियलिटी शो में देखा गया था । 
विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
ये शो था 'खतरों के खिलाड़ी' । सिद्धार्थ ने 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' में हिस्सा लिया था । इस शो के होस्ट अर्जुन कपूर थे । इस शो के दौरान सिद्धार्थ की अर्जुन से भी बहस हो गई थी । शुक्ला और अर्जुन की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो में अर्जुन, सिद्धार्थ को बाकी कंटेस्टेंट के साथ खड़े ना होने की वजह से डांटते हैं । 

4 of 5
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ बाकी कंटेस्टेंट के साथ खड़े नहीं हुए थे । तब अर्जुन उनसे कहते हैं कि अगर बाकी कंटेस्टेंट खड़े हैं तो आप क्यों नहीं । तब शुक्ला कहते हैं कि मेरे पैर में चोट लगी है इसलिए खड़ा नहीं हुआ और अगर एक बार खड़ा नहीं हुआ तो इसमें दिक्कत क्या है । अर्जुन कहते हैं कि अगर आप खड़े होंगे तो कैमरा आपका क्लोजअप ले पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : twitter
अर्जुन कहते हैं, 'मैं हर रोज खड़ा रहता हूं । सभी खड़े रहते हैं । आपके साथ हमेशा ये दिक्कत रहती है ।' तब शुक्ला कहते हैं, 'हम लोग भी रोज धूप में खड़े रहते हैं जिससे हमारी स्किन भी टैन हो गई है ।' इस बीच शो के कंटेस्टेंट राघव जुयाल अर्जुन और शुक्ला को झगड़ा करने से रोकते हैं । बता दें कि यह एक प्रैंक था जो सेट पर किया गया था । अब सीजन 7 का यह वीडियो वायरल हो रहा है । 

Bigg Boss 13: देर रात घर से बाहर हुईं माहिरा शर्मा, सभी घरवालों के सामने फूट फूटकर रोईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें