फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरहान के बेघर होने के बाद हुई न्यू ईयर पार्टी, रश्मि और सिद्धार्थ साथ में डांस करते आए नजर

Wed, 01 Jan 2020 08:28 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : social mediA
बिग बॉस सीजन 13 का हर दिन बेहद दिलचस्प होता जा रहा है । इस बार शो से अरहान खान घर से बेघर हो गए। अरहान की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। तब वो दो हफ्ते बाद ही वोट आउट हो गए थे। इसके बाद फिर अरहान को घर में लाया गया। अब 3 हफ्तों बाद उनकी फिर से घर वापसी हो गई । अरहान का पूरा खेल रश्मि के आस-पास घूमता था। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
अब शो का एक नया प्रोमाे सामने आया है । इसमें घर के सभी सदस्य नए साल की पार्टी मनाते हुए नजर आ रहे हैं । बिग बॉस ने घरवालों के लिए ये पार्टी रखी । इस प्रोमो की खास बात ये थी कि पार्टी में रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला एक साथ डांस करते दिखे । ये पार्टी अरहान के घर से जाने के बाद हुई थी । 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
रश्मि और सिद्धार्थ एक ही फ्रेम में एक जैसा डांस स्टेप करते नजर आए । बता दें कि घर में रश्मि और सिद्धार्थ की एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं बनती है । ऐसे में दोनों का साथ खड़े होकर डांस करना काफी दिलचस्प है । पिछले दिनों वीकेंड का वार में रश्मि और सिद्धार्थ, सलमान के सामने ही लड़ पड़े थे । दोनों ने एक-दूसरे पर चाय फेंक दी थी । 
 

 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
हाल ही के वीकेंड के वार में भी रश्मि और सिद्धार्थ की आपस में झड़प हो गई । सलमान के सामने रश्मि कहती हैं, 'हमारी कभी आपस में बनी ही नहीं।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं, 'आपको बताऊं कब-कब बनी है, क्या-क्या बनी है, नहीं ना।' इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि 'बाहर की बातें कर रही है। पीछे आती है खुद। गोवा तक पहुंच गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Twitter
रश्मि और सिद्धार्थ कलर्स टीवी के ही सीरियल 'दिल से दिल तक' में साथ नजर आए थे। सीरियल के दौरान ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। रश्मि ने बिग बॉस में कहा था कि 'हमारे सेट पर बहुत ही गंदे तरीके से लड़ाई झगड़े होते थे। प्रोडक्शन इतना परेशान हो चुका था कि हम दोनों में से किसी एक को निकालना चाहता था।' 
 

फिर विवादों में 'द कपिल शर्मा शो', लोगों ने की भारती को शो से हटाए जाने की मांग



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें