फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में लगाई कॉमेडी क्लास, हंस-हंस के लोट-पोट हुईं रश्मि देसाई

Fri, 07 Feb 2020 06:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sidharth Shukla - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को होने वाला है । इस वक्त घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे हैं । इनमें से सिद्धार्थ, आसिम और रश्मि देसाई एलीट क्लब के मेंबर बन गए हैं । जिसके चलते तीनों का टॉप 5 में होना तय है । बाकी बचे कंटेस्टेंट इम्युनिटी पाने के लिए लड़ रहे हैं । अब जब घर में कुछ ही दिन बचे हैं तो सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे के साथ लड़ाई-झगड़ा छोड़ हंसी-मजाक कर रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
Sidharth Shukla - फोटो : twitter
हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है । इसमें सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में कॉमेडी की क्लास लगाई और बिग बॉस की मिमिक्री करनी शुरू कर दी । सिद्धार्थ मजाकिया अंदाज में बिग बॉस बनकर घरवालों पर हुकुम चलाते हुए दिख रहे हैं । वो घरवालों को एक टास्क देते हैं और फिर एक-एक कर सबका नाम लेते हुए कहते हैं कि सभी बीमार हैं । 
विज्ञापन

3 of 6
Sidharth Shukla - फोटो : twitter
फिर उनके सामने माहिरा आती हैं तो सिद्धार्थ उनसे कहते हैं कि आप ये टास्क अकेले करेंगी और जीतकर दिखाएंगी । इस कार्य का संचालन भी आप ही करेंगी और आपका फैसला ही आखिरी माना जाएगा । हमें पता कि ये फैसला लेना आपके लिए बहुत मुश्किल होगा लेकिन आप कर सकती हैं । ये सुनकर सभी घरवाले हंसने लगते हैं । 

4 of 6
Asim, Rashami and Sidharth - फोटो : Instagram
बता दें कि आज घर में एक और इम्युनिटी टास्क होगा । जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और आसिम रियाज को किसी एक को बचाकर एलीट क्लब का मेंबर बनाना होगा । इसका भी प्रोमो सामने आया है । इसमें सिद्धार्थ, रश्मि और आसिम आपस में बात कर रहे होते हैं। आसिम कह रहे हैं कि वो आरती सिंह को अपना समर्थन देंगे, रश्मि शहनाज का नाम लेती हैं और सिद्धार्थ शुक्ला पारस छाबड़ा का। 
विज्ञापन

5 of 6
Asim and Sidharth - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ कहते हैं- 'उसने एक बार मुझे सुरक्षित किया था तो अब वापस वही लौटाने है। ये मेरे पास आखिरी मौका है।' प्रोमो वीडियो में एक मेज पर जेल की चाबी रखी हुई है। वहीं तीनों एलीट क्लब के मेंबर्स रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी होगी। जिसके हाथ में पहले चाबी आएगी वो जिसे इम्युनिटी देना चाहता है उसे जेल से बाहर निकाल देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Asim and Sidharth - फोटो : Instagram
जैसे ही बजर बजता है आसिम सिद्धार्थ को पकड़ते हुए दिखे। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि सिद्धार्थ चाबी लेने में कामयाब हो गए। सिद्धार्थ पारस को जेल से बाहर निकालते हैं। सिद्धार्थ के ऐसा करते ही पारस भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं। पारस को ऐसे देख माहिरा कहती हैं- 'क्या हुआ तुझे?' जवाब में पारस कहते हैं कि 'मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।'
 

Bigg Boss 13: फैमिली राउंड में बेटी से मिलने क्यों नहीं आई थीं, रश्मि देसाई की मां ने पहली बार खोला 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें