'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के चीखने चिल्लाने की आदत से हर कोई वाकिफ है। टास्क के दौरान धक्का देने पर उन्हें 'बिग बॉस' खुद कई बार नॉमिनेट कर चुके हैं। इस बीच फिनाले से पहले घर में एक टास्क हुआ। इस टास्क में सिद्धार्थ के साथ रश्मि देसाई और आसिम रियाज थे। इस दौरान सिद्धार्थ ने ऐसी गलती कर दी जिसके बाद उन्होंने रश्मि देसाई (Rashami Desai) से माफी मांगी।