'बिग बॉस 13' के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला माने जा रहे हैं। शो में सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती में पिछले दिनों दरार पैदा हो गई जिसके बाद शहनाज पारस की टीम से जा मिलीं। सलमान खान ने भी दोनों से पैचअप करने की बात कही थी। वीकेंड का वॉर एपिसोड में जब रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे तो उन्होंने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें किसी एक कंटेस्टेंट के प्रति भड़ास निकालनी थी। ऐसे में शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया और उनसे कहती हैं कि वो उनकी दुश्मनी के काबिल हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है दोनों अपने रिश्ते सुधारना चाहते हैं।