फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: दोस्ती से बढ़कर है सिद्धार्थ-शहनाज की केमेस्ट्री, इन पांच तस्वीरों को देख आ जाएगा यकीन

Fri, 03 Jan 2020 01:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में लड़ाई झगड़े और विवाद तो हर दिन देखने को मिलता है। इन सबके बीच कुछ पल ऐसे भी आते हैं जिन्हें देखकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। ऐसा ही कुछ है सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच बॉन्डिंग। दोनों को फैंस सिडनाज के नाम से बुलाते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर इस नाम से कई फैन पेज हैं। चलिए आपको बिग बॉस में ऐसे ही लम्हों से रूबरू करवाते हैं जब सिद्धार्थ और शहनाज के बीच केमेस्ट्री देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : colors tv
ऐसे ही एक बार सिद्धार्थ और शहनाज के बीच अनबन हो गई थी। रात में जब सिद्धार्थ सोते हैं तो शहनाज उनके पास आती हैं और बेड पर फूल रख देती हैं। ये देख सिद्धार्थ हंसने लगते हैं। शहनाज दोबारा आती हैं और बेड के पास रखे टेबल पर कुछ सामान रखने लगती हैं। इसी बीच सिद्धार्थ उठते हैं और शहनाज का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींच लेते हैं और गले लगा लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
एक एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के सिद्धार्थ, शहनाज से नाराज हो जाते हैं। शहनाज पूरे समय सिद्धार्थ को मनाती रहती हैं। इस दौरान विकास गुप्ता भी सिद्धार्थ को समझाते हैं कि शहनाज उन्हें मना रही हैं उन्हें अपना गुस्सा खत्म कर लेना चाहिए। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ऐसा नहीं होता है कि जब आपको साथ चाहिए तो ठीक है। जब साथ नहीं चाहिए तो आप अलग रहें। मैं काफी दुखी हूं उससे।'  रात में सिद्धार्थ और शहनाज एक ही बेड पर सोते हैं। देर रात सिद्धार्थ शहनाज से उनसे पीठ दबाने के लिए कहते हैं। जिस पर शहनाज उठती हैं और काफी देर तक वो पहले पीठ और फिर पैर दबाती हैं। शहनाज के ऐसा करने पर सिद्धार्थ की नाराजगी खत्म हो जाती है और वो उनका गाल खींचने लगते हैं। अगले दिन सिद्धार्थ भी शहनाज को कुछ इस तरह मनाते दिखे। 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
वीकेंड का वार में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच केमेस्ट्री देखने को मिली। इस बार सिद्धार्थ-शहनाज रोमांटिक अंदाज में दिखे। बिग बॉस होस्ट करते हुए सलमान खान को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर घर के सभी सदस्यों ने सलमान के गाने पर डांस किया। सिद्धार्थ और शहनाज 'चाशनी' गाने पर रोमांस किरते दिखे। गाने की शुरुआत में सिद्धार्थ शहनाज को किस करते हैं। इसके बाद दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
जब सिद्धार्थ और रश्मि ने बिग बॉस के घर में एक रोमांटिक वीडियो शूट किया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिद्धार्थ और शहनाज के बीच ऐसे ही वीडियो की डिमांड की थी। दर्शकों की मांग को देखते हुए बाद में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच भी रोमांटिक वीडियो शूट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें