फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: एलीट क्लब के मेंबर बने अब तक ये दो सदस्य, जानें टीवी के सितारे किसका कर रहे समर्थन

Wed, 29 Jan 2020 03:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 9
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में अभी तक सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज एलीट क्लब के सदस्य बनने में कामयाब रहे हैं। एलीट क्लब के सदस्य बनने पर दोनों को विशेष अधिकार मिले हैं। इसके तहत दोनों किसी भी हफ्ते नॉमिनेशन से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। अब बिग बॉस के फिनाले में दो हफ्ते बचे हैं। ऐसे में घर के बाहर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे हैं जो सिद्धार्थ और आसिम का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
kamya punjabi - फोटो : file photo
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी सिद्धार्थ के समर्थन में लगातार ट्वीट कर रही हैं। वो सिद्धार्थ की गेम प्लानिंग, समझदारी की तारीफें करती नजर आईं। इस सीजन में काम्या घर के अंदर भी गई थीं। वो आसिम से सिद्धार्थ को लेकर कहती हैं कि 'तुमने एक अच्छा दोस्त खो दिया।'
विज्ञापन

3 of 9
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
बिग बॉस सीजन 3 के विजेता विंदू दारा सिंह भी काम्या की तरह सिद्धार्थ के समर्थन में हैं। विंदू के ट्विटर हैंडल को देखें तो ऐसा लगता है कि वो सिद्धार्थ के समर्थन में ट्रेंड को बहुत करीब से फॉलो कर करते हैं।

4 of 9
shilpa shinde - फोटो : colors tv
बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे आसिम का समर्थन करती दिखीं। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा था कि सिद्धार्थ भले ही घर के मजबूत दावेदार हैं लेकिन उन्हें महिलाओं की इज्जत करनी नहीं आती। वो गुस्से में कुछ भी कह जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Gauhar Khan - फोटो : social media
बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान बेबाक सितारों में से एक मानी जाती हैं। गौहर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। बिग बॉस में रहते हुए भी गौहर अपनी बात मजबूती के साथ रखती थीं। बिग बॉस 11 में गौहर अभी तक सिद्धार्थ की आलोचना करती दिखी हैं। वहीं गौहर आसिम रियाज के फेवर में कई ट्वीट कर चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Karanvir Bohra - फोटो : instagram
अभिनेता करणवीर बोहरा सिद्धार्थ के समर्थन में दिखे। जब आसिम और सिद्धार्थ के बीच धक्का मुक्की हुई थी तो उन्होंने सिद्धार्थ के पक्ष में लिखा कि 'मैं सिद्धार्थ के साथ खड़ा हूं।'
विज्ञापन

7 of 9
kushal tandon - फोटो : social media
सिद्धार्थ के साथ कुशाल टंडन की अच्छी दोस्ती रही है। बीते दिनों कुशाल ने सिद्धार्थ के समर्थन में खुद के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। कुशाल ने उन्हें मजबूत बने रहने की शुभकामनाएं दी थीं।

8 of 9
sambhavna seth - फोटो : social media
अक्सर विवादों में रहने वालीं संभावना सेठ आसिम के विरोध में दिखती हैं और वो भी सिद्धार्थ का समर्थन कर रही हैं। बीते दिनों ट्विटर पर #WinnerSid ट्रेंड कर रहा था तो संभावना ने इस हैशटैग के साथ कई ट्वीट किए।
विज्ञापन

9 of 9
Gautam Gulati - फोटो : file photo
बिग बॉस सीजन 6 के विजेता गौतम गुलाटी पिछले दिनों मुख्य घर के अंदर पहुंचे। घर से बाहर निकलने के बाद गौतम ने एक ट्वीट किया जिसकी काफी चर्चा रही। सिद्धार्थ और आसिम के झगड़े के बाद गौतम ने आसिम का नाम ट्वीट किया। इसके साथ उन्होंने स्ट्रॉन्ग बने रहने का इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।

इन पांच अभिनेत्रियों का दिल आया विदेशी पर, प्रीति जिंटा ने 41 की उम्र में लिए थे फेरे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें