फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: दो लड़कियों के साथ बिस्तर शेयर करेगा ये कंटेस्टेंट, जानें किसका बेड पार्टनर कौन?

Wed, 02 Oct 2019 11:31 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rashami Desai, Siddharth and Shehnaz - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' इस बार सही में टेढ़ा है। शो के प्रीमियर पर ही सभी 13 हस्तियों को उनके बेड पार्टनर दे दिए गए थे। यानी कि घर के सभी सदस्यों को खुद अपने पार्टनर को चुनने का हक नहीं दिया गया। ऐसा बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ है। दिलचस्प बात है कि पार्टनर को Bed Friend Forever कहा गया। खास बात है कि इस बार लड़कियों को लड़कों के साथ भी बिस्तर साझा करना पड़ रहा है। जानिए 'बिग बॉस 13' में कौन सा सितारा किसके साथ बेड साझा कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
Rashmi Desai and Sidharth Shukla - फोटो : Social Media
रश्मि देसाई- सिद्धार्थ शुक्ला 
शो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला बेड साझा कर रहे हैं। हालांकि रश्मि को सिद्धार्थ के साथ बेड साझा करने में आपत्ति भी हुई थी। घर में जैसे ही सिद्धार्थ ने एंट्री ली तो रश्मि ने कहा कि क्या हम एक ही बेड पर सोएंगे। रश्मि ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। तब सिद्धार्थ ने कहा कि ये बिग बॉस का नियम है और ऐसा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 7
shehnaz and siddharth dey - फोटो : twitter
शहनाज- सिद्धार्थ डे
शहनाज घर में मस्त मौला अंदाज से धीरे-धीरे लोगों का दिल जीत रही हैं। शहनाज बिग बॉस में सिद्धार्थ डे के साथ बेड साझा कर रही हैं। पहले दिन ही सिद्धार्थ के खर्राटे से घरवाले परेशान हो गए थे।

4 of 7
mahira sharma and asim riaz - फोटो : twitter
माहिरा शर्मा- असीम रियाज
माहिरा शर्मा और असीम रियाज एक साथ बेड साझा कर रहे हैं। माहिरा ने शो की शुरुआत में ही असीम को भाई बोल दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
Aarti Singh, Paras and Devoleena - फोटो : twitter
आरती सिंह, पारस छाबड़ा और देवोलीना भट्टाचार्य
13 हस्तियों में से सिर्फ ये तीन हस्तियां हैं जो एक साथ बेड साझा कर रहे हैं। शो में दिखाया गया है कि पारस दोनों लड़कियों के साथ बेड शेयर करने को लेकर मस्ती करते हुए भी नजर आए। 
विज्ञापन

6 of 7
koena mitra and shefali bagga - फोटो : twitter
कोएना मित्रा- शेफाली बग्गा
बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा न्यूज एंकर शेफाली बग्गा के साथ बेड साझा कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dalljiet Kaur and Abu Malik - फोटो : twitter
दलजीत कौर-अबु मलिक
दलजीत कौर और अबु मलिक बेड साझा कर रहे हैं। दलजीत टीवी अभिनेत्री हैं जबकि अबु अनु मलिक के भाई हैं। 

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: अमीषा ने घरवालों से करवाए 'गंदे' टास्क, मुंह से उठवाया सामान, दो के उतरवाए कपड़े
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें