फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ-शेफाली को बाथरूम में बंद देख शहनाज पीटने लगीं दरवाजा, बोलीं- 'पता है क्या कर रहे हो अंदर'

Tue, 14 Jan 2020 06:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इन दिनों शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के प्यार में डूबी हुई हैं। शहनाज सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं लेकिन सिद्धार्थ उनकी बात को इतना गंभीर नहीं ले रहे। इस बीच 'बिग बॉस' का एक प्रोमो आया है। इस प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला शेफाली के साथ खुद को बॉथरूम में बंद कर लेते हैं। इन दोनों को देखकर शहनाज पजेसिव हो जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Shukla and Shehnaz - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस प्रोमो में शहनाज कौर गिल, शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला एक साथ गॉर्डन एरिया में होते हैं। शहनाज शेफाली से कहती हैं- 'एक बात बता मुझे इससे प्यार है।' शेफाली कहती हैं- 'मुझे भी लगता है।' शहनाज ने कहा- 'तुझे ऐसा क्यों लगता है?'जवाब में शेफाली ने कहा- 'बस लगता है।'
विज्ञापन

3 of 5
Shefali Jariwala - फोटो : twitter
इसके बाद शहनाज कहती हैं- 'तुझे क्या लगता है इसे भी मुझसे प्यार है?' इस पर शेफाली कहती हैं- 'ये तू उससे पूछ।' शहनाज कहती हैं, 'तू सुन क्यों नहीं पा रही, कहीं तू भी तो इससे प्यार नहीं कर रही।' जवाब में सिद्धार्थ और शेफाली कहते हैं- 'बहुत साल से। अब अच्छा है रात में नहीं मिलना पड़ेगा बाथरूम एरिया के पास।' शहनाज इन दोनों की बातें सुनकर चिढ़ती हैं। 
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली जरीवाला अपने आप को बाथरूम में बंद कर देते हैं। शहनाज भी इन दोनों के पीछे-पीछे आती हैं और दरवाजे पर कान लगाकर सुनने की कोशिश करती है। शहनाज कहती हैं- 'बाहर आओ जल्दी।' जवाब में शेफाली कहती हैं- 'अभी हुआ नहीं है।' शहनाज कहती हैं - 'निकलो जल्दी, सिद्धार्थ अब तेरा ज्यादा हो रहा है। मुझे पता है कि किस किया है तूने।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth and Shehnaz - फोटो : twitter
आपको बता दें, सोमवार को प्रसारित एपिसोड में दिखाया गया था शहनाज सिद्धार्थ से लिव-इन में रहने की बात की थी। शहनाज ने सिद्धार्थ से कहा था- 'मैं प्यार करती हूं तुझसे। मुझे हग कर। आई लव यू।' जिस पर सिद्धार्थ करते हैं, 'ओके।' जवाब में शहनाज कहती हैं, 'ओके क्या होता है, आई लव यू बोल।' शहनाज के लगातार बोलने के बाद सिद्धार्थ कह देते हैं, 'आई लव यू।' शहनाज कहती हैं कि 'अब शो को एक महीने रह गए हैं। फिर रहना है तो हमें लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ेगा।'

पत्नी के साथ बिगड़ते रिश्ते पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, पहली बार माना सबकुछ ठीक नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें