फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोलीना- शेफाली ने दिया सिद्धार्थ को 'दिल', एक्टर बोला- आरती से मेरा पहले से कनेक्शन और सब कुछ है

Tue, 01 Oct 2019 10:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
रियलिटी शो बिग बॉस 13 प्रसारित होते ही चर्चा में छाया हुआ है। एक तरफ जहां शो के टास्क को लेकर सुर्खियां हैं वहीं हर बार की तरह इस बार भी कई कंटेस्टेंट भी खबरों में बने हुए हैं। ऐसे में शो के प्रोमो में पहला नॉमिनेशन देखने को मिला है। साथ ही इस दौरान ऐसा कुछ हुआ जो बिग बॉस के दर्शकों के उत्साह को बढ़ा देगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth Shukla and Aarti Singh - फोटो : instagram
दरअसल बिग बॉस में आने से पहले अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। हालांकि इन दोनों कलाकारों ने कभी ऐसी किसी बात को स्वीकारा नहीं किया है। वहीं बिग बॉस के सीजन 13 में आरती सिंह के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला भी कंटेस्टेंट हैं। इसलिए जब शो के पहले नॉमिनेशन में लड़कों को दिल देकर लड़कियों को बचाना होता है तो आरती, सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेती हैं। साथ ही उनकी तारीफ करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sidharth Shukla, Aarti Singh and Krishna - फोटो : instagram
वहीं जब बात सिद्धार्थ शुक्ला की आती है तो वह भी आरती की तारीफ करते हुए ये बात कहते हैं- मैं आरती को पहले से जानता हूं, क्योंकि उनसे मेरा पहले से कनेक्शन और सब कुछ है।' सिद्धार्थ शुक्ला के बयान से ये कह पाना तो मुश्किल होगा कि वह किस नजरिए से इस बात को बोल रहे थे, लेकिन उनकी ये बात आरती सिंह के साथ डेट की अफवाह को और जोर देती हैं।

4 of 5
Aarti Singh - फोटो : instagram
बता दें कि आरती सिंह मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरती सिंह सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर रही हैं।  इस वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह दोस्त से ज्यादा हैं। इन दोनों के रिश्ते के बारे में कुछ दोस्तों को ही पता है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : VOOT
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 13' इस बार सही में टेढ़ा है। शो के प्रीमियर पर ही सभी 13 हस्तियों को उनके बेड पार्टनर दे दिए गए थे। यानी कि घर के सभी सदस्यों को खुद अपने पार्टनर को चुनने का हक नहीं दिया गया। ऐसा बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ है। दिलचस्प बात है कि पार्टनर को Bed Friend Forever कहा गया। खास बात है कि इस बार लड़कियों को लड़कों के साथ भी बिस्तर साझा करना पड़ रहा है। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: इस सुपरस्टार की रिश्तेदार शो में मचाएंगी धमाल, इस टीवी अभिनेता को कर रहीं डेट?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें