फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: रश्मि को रोता देख पिघले सिद्धार्थ, पानी पिलाते ही सोशल मीडिया पर ऐसे हो रहे ट्रेंड

Fri, 17 Jan 2020 07:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में ये हफ्ता अन्य हफ्तों की तुलना मेें काफी अलग रहा। शो में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने बिग बॉस के घर आए। इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स अपने परिवार के सदस्यों से मिलकर काफी भावुक हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ शुक्रवार को प्रसारित होने वाले शो में देखने को मिलेगा, जब रश्मि देसाई अपने भतीजे-भतीजी से मिलकर भावुक हो जाती हैैं। खास बात ये है रश्मि को रोता देख सिद्धार्थ शुक्ला उनके पास आते हैं न केवल उन्हें चुप करवाते हैं बल्कि अपने हाथों से पानी भी पिलाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : social media
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की इस केमेस्ट्री को उनके फैंस और दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इन दोनों की केमेस्ट्री को देखकर सोशल मीडिया पर #SidRa ट्रेंड करने लगा। #SidRa के जरिए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया और अपनी प्रतिक्रिया भी दी। Salina ने ट्विटर पर लिखा, ये सपना सच हो गया, मैं केवल यही चाहती हूं कि #SidRa ऐसे ही बनी रहे और अच्छे दोस्त बन जाएं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : social media
Salman नाम के यूजर ने रश्मि देसाई और सिद्धार्थ का वीडियो साथा करते हुए लिखा, रश्मि को ढेर सारा प्यार वह कभी दुखी नहीं होती हैं और सिद्धार्थ आपके साथ आ गए हैं। आप कलर्स टीवी और रियलिटी शो की सबसे अच्छा जोड़ी हो। Madhumita ने ट्विटर पर सिद्धार्थ और रश्मि की तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, #SidRa असली प्यार है, कुछ कुछ होता है सिद्धार्थ तुम नहीं समझोगे। इसके अलावा  #SidRa के जरिए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 

 

4 of 5
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : voot
गौरतलब है कि शुक्रवार को सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई और आसिम रियाज के परिवार वाले आएंगे। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है। इसमें दिखा कि रश्मि देसाई का भतीजा और भतीजी उनसे मिलने के लिए आते हैं। रश्मि उन्हें देख रोने लगती हैं। रश्मि का भतीजा उनसे कहता है कि आपने सिद्धार्थ भाई से दोस्ती क्यों तोड़ दी। इसके बाद दोनों बच्चे रश्मि को बाहर लेकर आते हैं और फिर सिद्धार्थ को भी अपने पास बुलाते हैं। वो सिद्धार्थ से कहते हैं कि हम चाहते हैं आप दोनों दोस्ती कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami Desai - फोटो : voot
इसके बाद रश्मि और सिद्धार्थ एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं। इसके बाद बच्चों ने कहा कि आप दोनों गले भी मिलो। फिर दोनों गले मिलते हैं। सभी घरवाले ये देखकर काफी खुश हो जाते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ दोनों बच्चों के साथ खेलते भी नजर आए। प्रोमो के आखिरी में दिखाया गया है कि रश्मि देसाई बुरी तरह से रो रही होती हैं और सिद्धार्थ उन्हें चुप करवाते हैं और पानी भी पिलाते हैं। अब देखना ये है कि रश्मि और सिद्धार्थ की ये दोस्ती कितने दिनों तक चलती है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: देवोलीना ने कहा, 'आसिम ने किया सिद्धार्थ का इस्तेमाल', शहनाज पर भी बोली बड़ी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें