फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 13: बिग बॉस का चौंकाने वाला फैसला, इस हरकत के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को शो से निकाला!

Tue, 05 Nov 2019 11:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में फर्स्ट फिनाले के बाद हुए नॉमिनेशन में 6 सदस्य इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। शेफाली जरीवाला, माहिरा, आसिम, शहनाज, तहसीन, सिद्धार्थ, पारस और अरहान सोमवार को टेलीकास्ट हुए ऐपिसोड में नॉमिनेट हुए जबकि घर की कैप्टन आरती ने अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए आसिम को बचा लिया। मंगलवार को प्रसारित होने वाले ऐपिसोड में एक बार फिर बिग बॉस का घर लड़ाई का अड्डा बन जाएगा और इसका सीधा असर सिद्धार्थ शुक्ला पर पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
मंगलवार को बिग बॉस घरवालों को एक टास्क देंगे। लेकिन इस टास्क में कंटेस्टेंट अपना आपा खो देंगे और एक दूसरे से झगड़ने लगेंगे। माहिरा और शेफाली के बीच तीखी बहस होगी। वहीं शहनाज भी कई बार झगड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
लेकिन टास्क के दौरान कुछ ऐसा होगा जब सिद्धार्थ शुक्ला गुस्से से इतना भड़क जाएंगे कि हिंसा करने लगेंगे। अपकमिंग प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस सिद्धार्थ की इस हरकत से बहुत गुस्सा हो जाएंगे।

4 of 5
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot
प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला को घर से निकाल देंगे। बिग बॉस की सटीक जानकारी देने वाले ट्विटर अकाउंट द खबरी के मुताबिक सिदार्थ को शो से एविक्ट कर दिया है। हालांकि अमर उजाला इस बात की पुष्टि नहीं करता है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashmi Desai, Devolina Bhattacharjee - फोटो : social media
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस जीतने के सबसे प्रबल दावेदारों में एक हैं। ऐसा भी हो सकता है कि बिग बॉस उन्हें घर से बाहर निकालकर सीक्रेट रूम में ठहरवा दें। रश्मि देसाई और देवोलीना को लेकर भी ऐसी ही खबरें हैं कि वो भी बिग बॉस के सीक्रेट रूम में हैं क्योंकि शो से बाहर होने वाला सदस्य इंटरव्यू जरूर देता है लेकिन दोनों में किसी का इंटरव्यू अब तक सामने नहीं आया है। 

Bigg Boss 13: एक साथ नॉमिनेट हुए 7 घरवाले, पलट गया पूरा गेम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें