फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: मास्टरमाइंड की चाल से नहीं बच पाए आसिम, सिद्धार्थ के आते ही सात लोग हुए नॉमिनेटेड

Tue, 17 Dec 2019 03:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth, Aarti and Asim - फोटो : twitter
हिंदुस्तानी भाऊ के बेघर होने के बाद घरवालों ने फिर एक दूसरे को नॉमिनेट किया। खास बात यह है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने भी इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। 'बिग बॉस' ने इस बार की नॉमिनेशन प्रक्रिया खुलेआम करवाई। घरवालों को एक दूसरे के सिर पर बोतल फोड़ के जिसे बेघर करना चाहते हैं उन्हें नॉमिनेट करना था। इस तरह से इस बार घर से बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेट हुए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Shukla - फोटो : twitter
सिद्धार्थ शुक्ला पहले से ही नॉमिनेट थे क्योंकि आसिम को धक्का देने की वजह से 'बिग बॉस' ने उन्हें दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया था। इस तरह से सिद्धार्थ के अलावा छह और लोग नॉमिनेट हुए। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा हैं। खास बात है कि बिग बॉस ने विकास गुप्ता को एक पॉवर दिया जिसके तहत उन्हें किसी एक  कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना था।
विज्ञापन

3 of 5
Asim and Vikas Gupta - फोटो : voot
विकास गुप्ता ने इस पॉवर का इस्तेमाल करते हुए आसिम रियाज को नॉमिनेट किया। विकास ने जैसे ही आसिम का नाम लिया तो उन दोनों की बहस शुरू हो गई। विकास ने आसिम को नॉमिनेट करना का कारण माहिरा के घर से आई चिट्टी फाड़ना बताया। इसके बाद आसिम की विकास से कहासुनी हो गई। 

4 of 5
Shefali and Siddharth - फोटो : voot
आसिम ने कहा- 'मेरे पास कैप्टेंसी की दावेदारी पाने का आखिरी मौका था।' इस नॉमिनेशन टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी भड़ास भी निकाली। सिद्धार्थ ने विशाल और शेफाली जरीवाला को नॉमिनेट किया। सिद्धार्थ ने कहा- 'विशाल को नॉमिनेट करने का कारण आरती से झूठ बोलना है जिसमें आपने मेरे नाम का इस्तेमाल किया। इसके बाद शेफाली से कहा कि आपको मैं जानता हूं उस तरह से आप सामने नहीं आईं। इसे वजह से आपको नॉमिनेट कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami, Arhaan and Vikas - फोटो : voot
16 दिसंबर के एपिसोड में रश्मि और अरहान भी अलग हो गए। इन दोनों ने आपस में बात की। रश्मि ने अरहान से कहा- 'आपने जो बातें कहीं उनका तरीका ठीक नहीं था। मुझे बुरा लगा।' यह कहते हुए वह भावुक भी हो गईं। इसके बाद दोनों ने बतौर दोस्त शो में रहने का फैसला किया। 

Bigg Boss 13: पूर्व प्रेमिका का दावा-अरहान ने लिए हैं पांच लाख रुपये,सालों तक उठाया उनका पूरा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें