Shweta Tiwari
- फोटो : Social Media
कुछ समय पहले श्वेता ने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने अपनी शादी की तुलना एक जहरीले घाव से की। श्वेता ने कहा, 'लोग कह रहे हैं कि दूसरी शादी भी कैसे गलत हो सकती है, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि चीजें गलत क्यों नहीं हो सकती हैं? कम से कम, मुझे इसका सामना करने और और समस्या के बारे में बात करने की हिम्मत तो है। आज मैं जो कुछ भी कर रही हूं, अपने परिवार और अपने बच्चों की बेहतरी के लिए कर रही हूं।'