फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13 में शिल्पा शिंदे का ये कंटेस्टेंट है सबसे पसंदीदा ?बताई ये खास वजह

Thu, 07 Nov 2019 09:02 PM IST
anand anand एनटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde - फोटो : file photo
अभिनेता सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हर दिन कंटेस्टेंट्स के नए रंग और रणनीति देखने को मिल रही है। शो में एक-दूसरे को लेकर घमासान भी बरकरार है। वहीं सलमान खान के इस शो को आम दर्शकों के अलावा मनोरंजन जगत की हस्तियों का भी पूरा प्यार मिल रहा है। ऐसे में टेलीविजन की अभिनेत्री और बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने इस शो में अपने मनपसंद कंटेस्टेंट के बारे में बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde - फोटो : colors tv
दरअसल सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह आसिम रियाज को अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट बताती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे के इस वीडियो को Sidharth Shukla and Asim Riyaz official fc नाम के फैन क्लब ने ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो में शिल्पा तमाम मीडिया रिपोर्ट्स से घिरी नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा शिंदे रिपोर्ट्स की बात का जवाब देते हुए कहती हैं- मुझे नहीं पता, जब मैं बिग बॉस नहीं देखी तो कैसे बता दूं।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
वीडियो में शिल्पा शिंदे आगे कहती हैं- 'मैंने जब तक बिग बॉस नहीं देखा मैं कुछ नहीं कह सकती। मैंने जितने बिग बॉस 13 के प्रोमो देखे हैं मुझे असीम रियाज सच्चे और ईमानदार लगे हैं।' शिल्पा शिंदे का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं शो की बात करें तो बिग बॉस 13 में इन दिनों शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती में दरार नजर आ रही है। शहनाज हिमांशी खुराना से सिद्धार्थ शुक्ला की बातचीत से नाराज हैं तो वहीं सिद्धार्थ इस बात से दुखी हैं कि शहनाज पूरी तरह से बदल चुकी हैं। इस बीच छह नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला को मनाने के लिए शहनाज ने देर रात कुछ ऐसा किया कि सभी घरवाले हैरान रह गए। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
शो में दिखाया गया था कि शहनाज 'बिग बॉस' से कन्फेशन रूम में जाकर बात करती हैं। शहनाज रोती हैं और कहती हैं कि 'अब उन्हें शो में नहीं रहना। सिद्धार्थ शुक्ला भी अब उनके साथ नहीं हैं।' इस पर बिग बॉस उन्हें समझाते हैं जिसके बाद वह शांत हो जाती हैं। शहनाज बाहर आती हैं और आरती से कहती हैं कि 'मैंने बहुत गलत किया ना। आरती कहती हैं कि 'मेरा तुझसे कुछ नहीं है लेकिन तुमने सिद्धार्थ को बहुत तकलीफ पहुंचाई है।' शेफाली जरीवाला भी कहती हैं 'जो तुम्हें प्यार करता है उसे तकलीफ नहीं देनी चाहिए।' इसके बाद आरती और शहनाज देर रात बेड पर बात करती हैं। आरती शहनाज को समझाती हैं कि 'रिश्ते बहुत मुश्किल से बनते हैं। सिद्धार्थ तुम्हारी बहुत चिंता करता है और मानता भी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
इसके बाद शहनाज कहती हैं कि वह सिद्धार्थ को जाकर अभी किस करेंगी। शहनाज धीरे से जाती हैं और सिद्धार्थ का हाथ पकड़ती हैं। शहनाज के हाथ पकड़ते ही सिद्धार्थ चौंक जाते हैं। यहां तक कि कई और घरवालों की भी नींद टूट जाती है। सिद्धार्थ पूछते हैं 'क्या हुआ?' इसके बाद शहनाज वापस अपने बेड पर चली जाती हैं। फिलहाल अब देखना होगा कि शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को अब कैसे मनाएंगी? इस बीच 'बिग बॉस 13' में टीवी की दोनों बहुओं रश्मि देसाई और देवोलीना दोबारा शो में आ चुकी हैं। सात नवंबर के एपिसोड में दोनों की घर में एंट्री दिखाई जाएगी। प्रोमो दिखाया गया है कि जैसे ही यह दोनों सितारे घर में आए तो इन्हें देखकर सिद्धार्थ शुक्ला नाशुख दिखे। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: शहनाज गिल ने नेशनल टेलीविजन पर मांगी माफी, जानें क्या है पूरी वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें