फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: देर रात सिद्धार्थ ने की ऐसी हरकतें, डर के मारे दूर भाग खड़ी हुईं शहनाज

Sat, 28 Dec 2019 08:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में बीती रात घरवालों को अहसास होता है कि घर में कोई भूत है। विशाल आदित्य सिंह रात में अचानक उठ जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें घर में किसी के होने का अहसास हुआ। उन्हें अजीब-अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं जिसके बाद घर के बाकी सदस्य डर जाते हैं। विशाल की बातें सुन शहनाज गिल तो डर से बेडरूम के बाहर चली जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
शहनाज इस हफ्ते कैप्टेंसी का टास्क जीतने में कामयाब रहीं जिसके बाद वो घर की नई कप्तान बन गई हैं। घर की नई कप्तान बनने पर शहनाज घरवालों को उठाने से लेकर उन्हें काम की जिम्मेदारियां देती हुई देखी गईं। रात में जब वो सोने जाती हैं तो सिद्धार्थ उनसे कहते हैं कि 'ऊपर वो जो लाइट है अपने आप हिल रही है।' सिद्धार्थ से शहनाज पूछती हैं कि 'तू मुझे बेवकूफ बना रहा था ना? सही बोल?' जिसके बाद सिद्धार्थ जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सिद्धार्थ को हंसता देख शहनाज डर जाती हैं और वो शेफाली जरीवाला के बेड पर चली जाती हैं। शहनाज कहती हैं कि 'ऊपर वो लाइटें लगी हैं वो अचानक हिलने लगा। सिद्धार्थ भी अजीब सा व्यवहार कर रहा है।' शहनाज की बातें सुनकर शेफाली और पारस हंसने लगते हैं।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सिद्धार्थ शहनाज के पास आते हैं और उसे बेड पर चलने के लिए कहते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मैं तेरे पास उड़कर आऊं या हाथ से पकड़कर ले चलूं?'  सिद्धार्थ की ऐसी बातें सुन शहनाज और डर जाती हैं। वो सिद्धार्थ से कहती हैं, 'पहले बोल- वाहेगुरु'। इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज को पकड़कर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
इससे पहले घरवालों को एक मजेदार टास्क भी दिया गया। टास्क में जीतने वाली कंटेस्टेंट को मिस स्ट्रांग एंड ब्यूटीफुल हेयर का खिताब दिया गया। टास्क में शेफाली बग्गा, माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई और शहनाज गिल फाइनलिस्ट थीं। इस टास्क को शहनाज जीतने में कामयाब रहीं। 

अजय देवगन से लेकर कटरीना कैफ तक, सितारों ने 'दबंग खान' को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें