'बिग बॉस' सीजन 13 में अब तक आपने छोटे-छोटे झगड़े देखे होंगे लेकिन अब कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी धमक कई हफ्तों तक सुनाई देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 'बिग बॉस' का पहला साप्ताहिक कार्य घरवालों को दिया जाएगा। इस दौरान 'बिग बॉस' की महिला कंटेस्टेंट टास्क के दौरान अपने मन की भड़ास निकालते हुए नजर आएंगी। इस बात का सबूत हाल ही में आया प्रोमो वीडियो है।