फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: देर रात शेफाली बग्गा ने कीं ऐसी हरकतें, विकास-सिद्धार्थ ने कर दिया बाथरूम में बंद

Wed, 18 Dec 2019 02:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेट हुए। सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस ने दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट किया था क्योंकि उन्होंने आसिम को धक्का दिया था। इस तरह से सिद्धार्थ के अलावा छह और लोग नॉमिनेट हुए। इन कंटेस्टेंट में विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा हैं। नॉमिनेशन में आने पर शेफाली बग्गा परेशान हो जाती हैं। वो अपना खेल बदलती हुई देखी गईं।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
कैप्टेंसी टास्क के दौरान शेफाली काफी एग्रेसिव हो गई थीं। दरअसल टास्क के लिए बनीं दो टीमों में से एक एक कंटेस्टेंट को आपसी सहमति से गेम से हटना था। विकास गुप्ता शेफाली से कहते हैं कि वो गिव अप कर दें, लेकिन शेफाली इस पर राजी नहीं होतीं। इसी बीच रश्मि देसाई और शेफाली के बीच झगड़ा हो जाता है। गुस्से में शेफाली कैप्टेंसी टास्क के दौरान लगीं तस्वीरें निकालकर फाड़ने लगती हैं और टास्क का पूरा सामान तोड़ देती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
शेफाली यहीं शांत नहीं बैठने वाली हैं। अपकमिंग एपिसोड में शेफाली जमकर हंगामा करेंगीं। जिससे घरवालों की नींद उड़ जाएगी। विकास गुप्ता और रश्मि देसाई से भिड़ने के बाद शेफाली मधुरिमा तुली से भी झगड़ती दिखीं। मधुरिमा सो रही होती हैं तभी शेफाली उनका कंबल खींच लेती हैं। इसे लेकर दोनों के बीच खूब बहस हुई।

4 of 5
Shefali Bagga Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
आधी रात शेफाली के इस ड्रामे से परेशान घरवाले उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं और समझाते हैं कि वो ऐसा नहीं करें। शेफाली नहीं मानतीं और चम्मच- कटोरी पीटने लगती हैं। जिसके बाद घरवाले अगली रणनीति बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
विकास गुप्ता कंबल से लपेटकर शेफाली बग्गा को बाथरूम में बंद कर देते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ और अरहान भी उनके साथ होते हैं। बाथरूम में बंद शेफाली चिल्लाने लगती हैं जबकि विकास, सिद्धार्थ और अरहान वहां से चले जाते हैं। अब ये आज देखना होगा कि बाथरूम से निकलने के बाद शेफाली का क्या रिएक्शन होगा।

Bigg Boss 13: शहनाज ने खुलेआम किया प्यार का इजहार, सिद्धार्थ ने यूं दिया रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें