बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान कई बार खींचतान देखने को मिलती रहती है। कई बार टास्क के दौरान लड़ाई-झगड़े हो जाते हैं, तो कई बार टास्क मस्ती-मस्ती में निकल जाते हैं। बात जब होती है कैप्टेंसी टास्क की तो घर वाले इसके लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। कई बार इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है इस बार के कैप्टेंसी टास्क के दौरान।