'बिग बॉस 13' में इस बार घर से बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेट हुए। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा हैं। इन सातों कंटेस्टेंट्स में से इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा यह तो 'वीकेंड का वार' में पता चलेगा। 'वीकेंड का वार' में अभी दो दिन बचे हैं। उससे पहले जानिए वोटिंग में कौन सा कंटेस्टेंट पिछड़ रहा है।