फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: घर में आज फूटेंगे गलतफहमी के गुब्बारे, दो की होगी लड़ाई और दो को मिलेगी गुड न्यूज

Sun, 06 Oct 2019 07:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का पहला 'वीकेंड का वार' जबरदस्त रहा। सलमान ने ना केवल सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई बल्कि उन्हें नसीहत भी दी। इस बीच 'बिग बॉस' का एक और प्रोमो वीडियो आया है। इस प्रोमो में घर के सभी सदस्य एक दूसरे की गलतफहमी के गुब्बारे फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस टास्क के दौरान घरवाले एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाते हुई भी दिखाई दिए। एक कंटेस्टेंट ने तो यह तक कह दिया आप मेरे बाप नहीं है और ना ही बनने की कोशिश करें। 
विज्ञापन

2 of 5
shehnaz kaur gill and mahira sharma - फोटो : voot
इस प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस' के ट्विटर के आधिकारिक अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया- 'आज रात फूटेंगे गलतफहमी के गुब्बारे, कौन करेगा किस पर वार?' वीडियो में दिखाया गया है कि पारस छाबड़ा असीम रियाज के सिर पर मौजूद बैंड में लगे गुब्बारे फोड़ते हैं। पारस असीम से कहते हैं- 'बॉडी दिखाने से लड़कियां नहीं पटती।' वहीं शहनाज कहती हैं- 'कॉन्फिडेंस अच्छा है लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए।' इसके बाद माहिरा का चेहरा दिखाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
रश्मि देसाई सिद्धार्थ डे से कहती हैं- 'बोलने से पहले चार बार सोचिए। मेरे पास कितना काम है और नहीं है वो मुझे पता है। मुझे नहीं लगता कि किसी और को बताने की जरूरत है। आप मेरे बाप नहीं है तो मेरे बाप बनने की कोशिश भी ना करें।' शेफाली बग्गा सिद्धार्थ शुक्ला के सिर पर लगे बैंड में मौजूद गुब्बारे को फोड़ती हैं। शेफाली कह रही हैं- 'इन्हें लगता है कि यह बहुत कूल हैं लेकिन ऐसा नहीं है ये बेवकूफ हैं।' 
 

4 of 5
shehnaz kaur gill and paras - फोटो : voot
इसके अलावा एक और प्रोमो वीडियो आया है जिसमें सलमान खान शहनाज के साथ मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान राशन को तोलने वाली ड्यूटी को लेकर शहनाज से सवाल जवाब कर रहे हैं। वीडियो में सलमान शहनाज से कुछ सवाल पूछते हैं। शहनाज के जवाब सुनकर सभी हंसने लगते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' में पहले हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा। हालांकि सलमान ने यह बात घरवालों को अभी तक नहीं बताई है। वह सभी कंटेस्टेंट्स को यही बता रहे हैं कि किसी ना किसी का घर जाना तय है। वीकेंड का वार के पहले दिन सलमान शेफाली बग्गा, देवोलीना और रश्मि देसाई को सुरक्षित होने की जानकारी दे चुके हैं। जबकि अभी भी दो कंटेस्टेंट को उन्होंने तनाव में रखा है। वह दो कंटेस्टेंट दलजीत और कोएना मित्रा हैं। 

यह भी पढ़ें:-आखिर क्यों 'बिग बॉस 13' को बंद कराने पर तुले लोग? सलमान को दे रहे गालियां, ये है असली वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें