'बिग बॉस' सीजन 13 सही में टेढ़ा है। इस बात को सलमान खान (Salman Khan) ने शो के प्रीमियर के दिन कहा था लेकिन धीरे-धीरे इस बात में कितनी सच्चाई है यह अब सामने आ रही है। 12 अक्टूबर को 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) है। इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लड़कियां नॉमिनेटड हैं। इसमें रश्मि देसाई, शहनाज, कोएना मित्रा और दलजीत का नाम शामिल है। खबर के मुताबिक इस बार डबल एलिमिनेशन है। यह दो लड़कियां कौन हैं हम आपको बताते हैं।