फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: हिना की सलमान ने की तारीफ, एक्ट्रेस को बताया घर की असली 'बहू बनी बेब'

Mon, 07 Oct 2019 07:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hina Khan and Salman Khan - फोटो : twitter
चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू हो चुका है। हाल में इस सीजन का पहला वीकेंड एपिसोड, वीकेंड का वार प्रकाशित हुआ। इस एपिसोड में शो की पुरानी प्रतियोगी हिना खान भी नजर आईं। गौरतलब है कि हिना खान सीजन 11 की प्रतियोगी हैं। उस सीजन में हिना अपने खेल से दर्शकों की पंसदीदा प्रतियोगी बन गई थीं। इस सीजन के पहले वीकेंड के वार में वह सुपरमार्केट टॉस्क आयोजित करवाती नजर आईं। इस टॉस्क के अंतर्गत एक्ट्रेस प्रतियोगियों के लिए उनके घरवालों और दर्शकों का संदेश लेकर पहुंची थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना ने घरवालों के बताया कि बहू की छवि लेकर बिग बॉस में आना कोई खराब बात नहीं हैं।  मैं खुद भी शो में बहू की इमेज के साथ आई थी। वहीं बिग बॉस के मंच पर सलमान और हिना की अच्छी केमिस्ट्री नजर आई। दोनों एक दूसरे से बड़े अदब से बात करते देखे गए।  बातचीत के दौरान सलमान ने हिना खान की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि हिना खान ही घर की अब तक की असली 'बहू बनी बेब' हैं। इसके साथ ही सलमान खान ने शो की दूसरे एक्ट्रेसेस की उनकी बदलती छवि को लेकर भी तारीफ की।
विज्ञापन

3 of 4
hina khan - फोटो : social media
सूत्रों के मुताबिक सभी सेलिब्रिटीज में हिना खान को इस सीजन में सबसे पहले बुलाया गया क्योंकि उन्होंने सभी के सामने एक उदाहरण पेश किया था कि आखिर घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी छवि का ख्याल कैसे रखा जा सकता है।  वहीं हिना ने अपने खेल के दौरान हमेशा अपने असल व्यक्तित्व को दिखाया था। 
विज्ञापन

4 of 4
hina khan - फोटो : instagram
इसके साथ ही हिना ने यह भी कहा कि शो में जब तक आप असल रूप में रहते हैं और खुद के लिए लड़ सकते हैं तो आपकी सेलिब्रिटी की छवि को भी कोई खतरा नहीं होता है भले ही आप खेल में थोड़े कच्चे ही क्यों ना हों। अंत में में यही याद रखा जाएगा कि घर के बाहर आपका करियर और छवि कैसी है। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: शेफाली के लिए रोमांटिक हुए सिद्धार्थ, पारस-माहिरा भी आए नजदीक, टूटा शहनाज का दिल !
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें