'बिग बॉस' के 13वें सीजन में एक के बाद एक कंटेस्टेंट की तबीयत खराब हो रही है। देवोलीना, पारस और सिद्धार्थ के बाद अब एक और कंटेस्टेंट के बीमार होने की खबर है। यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि घर में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की सबसे करीबी शहनाज कौर गिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज (Shehnaaz Kaur Gill) की तबीयत इतनी खराब है कि उनके लिए खाना बाहर से मंगाया जा रहा है।