फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13: फिर एंट्री करते ही रश्मि-देवोलीना ने खोला सीक्रेट, आखिर चार दिन तक कहां रहीं?

Fri, 08 Nov 2019 06:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : voot
टीवी की बहुओं रश्मि देसाई (Rashami Desai) और देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) के बारे में लगाए जा रहे सभी अनुमान सही साबित हुए। पहले खबरें थीं कि दोनों को शेफाली के साथ बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया गया है, लेकिन ऐसी भी खबरें आईं कि वह जल्द ही शो में दोबारा एंट्री लेगी। हुआ भी ऐसा ही। रश्मि देसाई और देवोलीना ने दोबारा घर में एंट्री लेते ही खुलासा किया है कि वे दोनों आखिर चार दिन तक कहां थीं।  
विज्ञापन

2 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : file photo
बीते दिन के एपिसोड में देवोलीना ने बताया कि वे दोनों कभी बिग बॉस के बाहर नहीं गईं। उन्हें चार दिन अलग-अलग ही कमरे में रखा गया था। उन्हें बाहर की दुनिया की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। रश्मि और देवो ने अपनी बातों से ये भी समझाने की कोशिश की कि इन चार दिनों में घर में क्या-क्या हुआ, उसके बारे में भी इन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घर में आए नए साथियों के बारे में भी उन्हें यहां आकर ही पता चला।
विज्ञापन

3 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
रश्मि और देवोलीना के बेघर होते ही इन दोनों के शो में दोबारा आने की चर्चा शुरू हो गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि 'बिग बॉस' के अभी तक के सीजन पर गौर फरमाएं तो जब भी कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर जाता है तो इंटरव्यू जरूर देता है। रश्मि और देवोलीना के साथ घर से बेघर हुईं शेफाली बग्गा का तो इंटरव्यू सामने आया लेकिन टीवी की दोनों बहुएं अभी तक मीडिया के सामने नहीं आईं। अगर सच में ये बेघर होती तो इनका इंटरव्यू जरूर आता।

4 of 5
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram
इन दोनों बहुओं के बेघर होते ही रश्मि और देवोलीना की एक तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में रश्मि और देवो हेडफोन लगाए नजर आईं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर सीक्रेट रूम की तस्वीर होने का दावा किया जा रहा था। इस तस्वीर के बाद इन दोनों की शो में दोबारा जाने की खबरें और मजबूत होती गईं। रश्मि, देवोलीना और शेफाली बग्गा को बीते 'वीकेंड का वार' के दौरान घर से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami , Siddharth and Devoleena - फोटो : file photo
रश्मि और देवोलीना के बाद टास्क के दौरान हिंसक होने पर सिद्धार्थ शुक्ला के भी घर से बाहर होने की खबरें भी सामने आईं। दोनों मशहूर बहुओं के घर से बाहर जाने पर उनके प्रशंसक बहुत दुखी थे तो वहीं सिद्धार्थ के घर से बाहर होने की खबर ने प्रशंसकों को हिलाकर रख दिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सही में बिग बॉस टीवी की इन तीनों मशहूर हस्तियों को शो से बाहर करेंगे? लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों लौट गईं और सिद्धार्थ बाहर नहीं हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें