बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं । हाल ही में रश्मि एलीट क्लब की मेंबर भी बन गईं । घर में आए पत्रकारों ने वोट करके रश्मि को चुना । वहीं माहिरा, आरती, पारस और शहनाज अभी भी एलीट क्लब का मेंबर बनने के लिए जूझ रहे हैं । बिग बॉस में रश्मि देसाई का सफर बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा है । नेशनल टेलीविजन पर उनकी लव लाइफ सामने आई। साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका बहुत झगड़ा हुआ।