Siddharth Shukla and Rashami Desai
- फोटो : twitter
सभी कंटेस्टेंट्स को अपने गले में एक-दूसरे की तस्वीर को टांगना था। किसके गले में किसकी तस्वीर होगी ये खुद 'बिग बॉस' ने बताया। टास्क के अनुसार जो भी सदस्य अपने पास मौजूद जिस कंटेस्टेंट को इस बार घर का कप्तान नहीं बनाना चाहता है उसकी तस्वीर को गले से निकालकर आग मेें जला देगा। ऐसे में सिद्धार्थ विशाल की, मधुरिमा माहिरा की, रश्मि सिद्धार्थ की और विशाल आरती की तस्वीर को आग में जला देते हैं। आखिर में तीन सदस्य बचते हैं जिनमें कौन पहले जाएगा इसको लेकर बहस होती है। ये सदस्य माहिरा, पारस और आसिम रियाज हैं। माहिरा के गले में पारस की तस्वीर, पारस के गले में आसिम की तस्वीर और आसिम के गले में रश्मि देसाई की तस्वीर होती है। पारस आसिम से कहते हैं कि वह रश्मि की तस्वीर को जला दें, लेकिन आसिम बोलते हैं कि वह रश्मि को घर का कप्तान बनाना चाहते हैं। वहीं माहिरा भी पारस की तस्वीर को जलाने से मना कर देती है। ऐसे में पारस, आसिम और माहिरा अपनेे गले में टंगी तस्वीर को जलाते नहीं है।