रियलिटी शो बिग बॉस 13 का इस हफ्ते का वीकेेंड का वार काफी खास रहा। इस बार सलमान खान ने आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर आईं हिमांशी खुराना की जमकर क्लास लगाई। सलमान खान ने हिमांशी की क्लास बिग बॉस के घर के बाहर की बातें करने पर लगाई है। दरअसल बीते दिनों हिमांशी खुराना ने विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज से अरहान और रश्मि के रिश्ते के बारे में बात की। जिसके चलते सलमान खान ने सभी घरवालों के सामने हिमांशी की इस बात का खुलासा किया।