फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: रश्मि ने अरहान से किया ब्रेकअप! शो में कहा, 'अब मुझे इन चीजों में नहीं पड़ना..'

Sun, 02 Feb 2020 10:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
रियलिटी शो बिग बॉस 13 का इस हफ्ते का वीकेेंड का वार काफी खास रहा। इस बार सलमान खान ने आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर आईं हिमांशी खुराना की जमकर क्लास लगाई। सलमान खान ने हिमांशी की क्लास बिग बॉस के घर के बाहर की बातें करने पर लगाई है। दरअसल बीते दिनों हिमांशी खुराना ने विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज से अरहान और रश्मि के रिश्ते के बारे में बात की। जिसके चलते सलमान खान ने सभी घरवालों के सामने हिमांशी की इस बात का खुलासा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Himanshi Khurana - फोटो : twitter
इस खुलासे के बाद रश्मि देसाई हिमांशी खुराना पर भड़क गईं और अरहान खान के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया जिसको सुनकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अरहान खान ने ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया है। वहीं अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ता खत्म हो गया है। वीकेंड का वार में हिमांशी खुराना पर भड़कते हुए रश्मि कहती हैं उसको (अरहान) जाकर दुखड़ा रोने की जरूरत क्या है जबकि मैं शो में हूं। इसके बाद देवोलीना भी अरहान के बारे में बोलती हैं। शो में ही रश्मि हिमांशी से कहती हैं कि हिमांशी उसको बाहर जाकर बोल देना कि अब मुझे इन चीजों में पड़ना ही नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
वहीं स्पॉटबॉय के मुताबिक उनके करीबी सुत्रों का कहना है कि रश्मि ने अरहान के साथ अपना रिश्ता खत्म करने का मन बना लिया है और उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। साथ ही रश्मि ने हिमांशी और देवोलीना को संदेश दिया है कि वह अपने परिवार और टीम को यह संदेश दे कि वह अब अरहान खान के साथ नहीं रहना चाहती है। गौरतलब है कि सलमान खान ने हिमांशी खुराना की क्लास लगाते हुए कहा कि, 'बिग बॉस ने साफ कहा था कि बाहर की कोई बात घर में मत करना लेकिन आप नहीं रुकीं। घर की बातें आप बता भी रही थीं तो उन्हें नहीं बताई जिनके बारे में थी।' 

4 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : file photo
इसके बाद सलमान ने घरवालों को एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो में हिमांशी आसिम और विशाल से अरहान के मैसेज के बारे में बता रही होती हैं। इस वीडियो में हिमांशी इन दोनों से कहती दिख रही हैं-'अरहान ने मैसेज भिजवाया है कि वह रश्मि से बहुत डिस्टर्ब है। आसिम को बोलना कि उसने मेरी दोस्ती निभाई है। आसिम ही था जिसने रश्मि को याद दिलाया था कि जब सिद्धार्थ ने उसकी शर्ट फाड़ी तो तू उसको भूल गई है। अरहान मेरे सामने खूब रोया। उसने मुझे बोला कि मैं बहुत सारी बातों में गलत नहीं था। रश्मि इन बातों को शो में क्लियर कर सकती थी। अगर मेरी बेइज्जती नेशनल टेलीविजन पर हुई है तो पूरी बात यहीं पर साफ होनी चाहिए थी। अगर रश्मि को मेरे जाने के बाद सिद्धार्थ से दोस्ती करनी थी तो मेरा उससे लड़ने का क्या मतलब था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arhaan Khan - फोटो : twitter
ये वीडियो देखकर रश्मि देसाई और देवोलीना हिमांशी पर भड़क जाती हैं। रश्मि कहती हैं कि, 'माना कि वो तेरा भाई है लेकिन तेरे साथ ये खड़ा हुआ है।' जवाब में हिमांशी कहती हैं, 'मैं आप दोनों के लिए कंसर्न थी।' इस पर सलमान कहते हैं, 'हां, पता है आप कितनी कंसर्न थीं।' इसके बाद देवोलीना कहती हैं, 'जो अभी हिमांशी ने बोला कि मेरा पार्टनर अगर होता तो मैं उसे इतना नीचे नहीं गिराती। सलमान से देवो कहती हैं कि रश्मि ने ये बात आपसे छिपाई कि उसे शादी वाली बात पता थी लेकिन बच्चे वाली नहीं। सच ये है कि उसे शादी वाली बात भी नहीं पता थी।'

पढ़ें: अस्पताल में भर्ती होने से पहले ऋषि कपूर ने किया था वित्त मंत्री पर कटाक्ष, बजट को लेकर बोली ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें