फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि देसाई और उनकी मां के बीच दूर हुए गिले-शिकवे, घर के बाहर केक काट मनाया बेटी का जन्मदिन

Thu, 13 Feb 2020 09:21 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rashami desai - फोटो : social media
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई का आज जन्मदिन है । रश्मि ने बिग बॉस के घर में खुद को साबित किया है और वो एक उम्दा खिलाड़ी बनकर सामने आई हैं । घर में उनकी कई लोगों से लड़ाई हुई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दर्शक भी रश्मि को बहुत पसंद कर रहे हैं । रश्मि जब जब कमजोर पड़ीं, तब तब दर्शकों ने उनका हौसला बढ़ाया । घर के अंदर रश्मि की निजी जिंदगी के भी कई राज खोले गए लेकिन वो इससे भी कमजोर नहीं पड़ीं । 
विज्ञापन

2 of 5
rashami desai family - फोटो : social media
रश्मि के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया । रश्मि की मां रसीला देसाई और भाई गौरव ने मिलकर रश्मि के लिए केक काटा । रसीला और गौरव ने एक बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की । जहां रश्मि के कुछ दोस्त नजर आ रहे हैं । सबने मिलकर रश्मि के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया । 
विज्ञापन

3 of 5
rashami desai family - फोटो : social media
इसके बाद रसीला 'फूलों का तारो का... ' गाना गाती हुई नजर आ रही हैं । फिर सबने केक काटा । रश्मि का बर्थडे मनाते उनके परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है । टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रसीला देसाई ने बताया कि वो हर साल अपनी बेटी का बर्थडे धूम-धाम से मनाती हैं । 'ये हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं है । मैं हमेशा डॉल शेप केक उसके लिए बनाती हूं । इस बार मैं नहीं बना पाई क्योंकि मेरी तबीयत नहीं ठीक थी ।'

4 of 5
Rashami Desai and Rasila Desai - फोटो : twitter
'जब वो घर से बाहर आएगी तो हम एक बड़ी पार्टी ऑर्गनाइज करेंगे और उसका बर्थडे मनाएंगे । मुझे रश्मि पर बहुत गर्व है । बिग बॉस के घर में उसका सफर शानदार रहा । इतनी मुश्किलों के बाद भी वो फिनाले में पहुंचने में कामयाब रही । उसने जिस तरह से घर के अंदर मुश्किलों का सामना किया, वो देखकर काफी अच्छा लगा । कोई और लड़की होती तो शायद कमजोर पड़ जाती लेकिन रश्मि ने समझदारी से काम लिया । मुझे उस पर गर्व है ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami desai - फोटो : amar ujala mumbai
पिछले दिनों रश्मि देसाई के सामने अरहान की सच्चाई आ गई थी । इस पर रश्मि देसाई के भाईयों गौरव देसाई और मृणाल जैन ने अपनी बात रखते हुए बिग बॉस के मेकर्स और सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है । उन्होंने कहा, ‘हां, हम इसके लिए बिग बॉस के मेकर्स का शुक्रिया अदा करते हैं। हम अरहान खान से बिग बॉस के बाद दो बार मिले हैं लेकिन हमें इसकी जानकारी नहीं है। चौंकाने वाली बात ये है कि रश्मि को भी इस बारे में नहीं पता था ये हमारे लिए ज्यादा बड़ा शॉक था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें