Rashami, Vikas and Arhaan
- फोटो : voot
इन दोनों की बात विकास गुप्ता सुन रहे थे। विकास ने अरहान से कहा- 'मैं बस यही कहना चाहता हूं कि जिस तरीके से तुमने कहां कि वो सड़क पर आ गई थी और तुम उसे यहां तक लेकर आए वो गलत था।' फिर रश्मि ने कहा- 'मेरे भाई से पूछा गया तो उसने कहा कि मेरे घर पर तुम्हारे परिवार के लोग रह रहे थे। मेरे दिमाग में बहुत सारे सवाल हैं। तुम भी बहुत परेशान हो और मैं उससे ज्यादा, क्योंकि मैंने कुछ चीजों की तुमसे उम्मीद नहीं की थी। रातोंरात कुछ भी ठीक होने वाला नहीं है। इसलिए हम लोग अब बस दोस्त रहते हैं।'