Parth Samthaan and Pooja Banerjee
- फोटो : instagram
पूजा बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि, 'मुझे इस साल बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए तीन बार ऑफर आया, लेकिन शो के अंदर नकारात्मकता को देखते हुए मैंने इसका हिस्सा बनने से मना कर दिया था। मैं अभी इस चीज के लिए तैयार नहीं हूं। मैं इतनी सारी नेगेटिविटी के लिए नहीं हूं। फिलहाल में बहुत खुशहाल जगह में हूं। मैं एक घर में बंद होना नहीं चाहती और इसी के साथ मेरे पास बहुत सारी वर्क कमिटमेंट्स हैं। पूजा बनर्जी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।