फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में परिवार संग दिखेंगे अदनान सामी, सलमान के साथ शेयर की तस्वीर

Sat, 08 Feb 2020 06:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
adnan sami - फोटो : social media
गायक अदनान सामी पिछले कुछ समय से खबरों में बने हुए हैं। अब अदनान सामी टीवी के बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आएंगे। वो परिवार के साथ वीकेंड का वार एपिसोड में पहुंचेंगे और सलमान के साथ मस्ती करते दिखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
adnan sami - फोटो : social media
अदनाम सामी ने बिग बॉस के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ पत्नी रोया सामी खान और बेटी मेदीना भी नजर आ रहे हैं। अदनान ने बेटी को गोद में ले रखा है। उनके परिवार के साथ सलमान खान भी खड़े होकर पोज दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
adnan sami - फोटो : social media
अदनान ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'पिछली रात 'बिग बॉस 13' के घर पर भाई सलमान खान के साथ। सलमान खान के साथ वीकेंड का वार देखें। हमने काफी मजे किए।' 

4 of 5
Adnan Sami - फोटो : Social Media
'बिग बॉस 13' में अदनान अपने नए एल्बम का प्रमोशन करेंगे। गाने का नाम 'तू याद आया' है। इस गाने को अदा शर्मा पर फिल्माया गया है। हिंदी सिनेजगत और संगीत उद्योग में अरसे से हाशिये पर पड़े अदनान सामी को भारत सरकार से मिले पद्मश्री सम्मान ने उनके करियर को पुनर्जीवित कर दिया है। उन्हें पद्मश्री सम्मान के एलान के बाद काफी विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty - फोटो : voot
इस वीकेंड का वार शिल्पा शेट्टी भी घर के अंदर जाएंगी। वो घरवालों से कई मजेदार टास्क करवाती नजर आएंगी साथ ही पूछेंगी कि उनके सबसे यादगार और बुरे पल कौन से रहे। शिल्पा शेट्टी घरवालों से योगा भी करवाएंगी। शिल्पा की योगा क्लासेस में सभी घरवाले मस्ती के मूड में नजर आएंगे।

सिद्धार्थ की इस हरकत को Bigg Boss ने किया नजरअंदाज, यूजर्स ने मेकर्स पर उठाए सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें