फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: पारस के लिए सिद्धार्थ बने सबसे बड़ा खतरा, साल के आखिरी टास्क में सबका हुआ पर्दाफाश

Mon, 30 Dec 2019 09:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras Chhabra, Siddharth Shukla - फोटो : amar ujala
छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 13 हर दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियां में रहता है। बिग बॉस के सीजन 13 में काफी लड़ाइयां और नोक-झोंक देखने को मिल रही है। ऐसे में शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान ने बिग बॉस 13 के सभी कंटेस्टेंट्स से साल 2019 का आखिरी टास्क करवाया है। इस टास्क में बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स ने उन लोगों के बारे में बताया जिनसे उन्हें बिग बॉस 13 का खिताब हारने का डर है।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
दरअसल सोमवार को कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बिग बॉस 13 से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स ने इस साल का आखिरी टास्क करवाते हैं। इसमें घरवालों को उस शख्स के लिए अपना डर भी बताया जो बिग बॉस 13 की ट्रॉफी जीतने में उनका सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी है और जिसको वो शो से बाहर देखना चाहते हैं। इस दौरान अपने प्रतिद्वंदी के मुंह पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
प्रोमो में सलमान खान सभी घरवालों से कहते हैं कि अगर आपके अंदर बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने की चाहत है तो आप किसे टारगेट (निशाना) बनाना चाहेंगे। प्रोमो में सबसे पहले पारस बोलते हैं कि इस शो में उन्हें प्रतिद्वंदी सिद्धार्थ शुक्ला लगते हैं और इसके बाद पारस सिद्धार्थ के चेहरे पर क्रॉस का निशान बना देते हैं। वहीं आरती रश्मि को अपना निशाना बनाती हैं। शेफाली बग्गा पारस, मधुरिना तुली और विशाल आदित्य सिंह शहनाज को अपना प्रतिद्वंदी मानते हैं। 
 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
प्रोमो में आखिरी में सिद्धार्थ पारस को अपना प्रतिद्वंदी बताते हैं जबकि शेफाली जरीवाला आसिम रियाज के चेहरे पर क्रॉस का निशान बनाती हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 से जुड़ा से प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। वहीं सोमवार प्रसारित होने वाले शो में एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच बहस होती नजर आएगी। कुछ देर पहले सामने आए एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कॉलर ऑफ द वीक का फोन सिद्धार्थ के लिए आता है। कॉलर ने सिद्धार्थ से पूछा कि शो के बाहर जब वो रश्मि देसाई से माफी मांग चुके हैं तो अब शो में आकर क्यों लड़ रहे हैं? सिद्धार्थ इसका जवाब दे ही रहे होते हैं तभी रश्मि अपनी बात रखने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सलमान के सामने रश्मि कहती हैं कि 'हमारी कभी आपस में बनी ही नहीं।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'आपको बताऊं कब-कब बनी है, क्या-क्या बनी है, नहीं ना।' इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि 'बाहर की बातें कर रही है। पीछे आती है खुद। गोवा तक पहुंच गई थी।' सिद्धार्थ के इस दावे के बाद बिग बॉस के फैंस के बीच उत्सुकता पैदा हो गई है। अब देखना होगा कि इस पर रश्मि का क्या रिएक्शन होता है ये आज प्रसारित एपिसोड में पता चलेगा। बता दें कि दोनों कलर्स टीवी के ही सीरियल 'दिल से दिल तक' में साथ नजर आए थे। सीरियल के दौरान ही दोनों के बीच विवाद हुआ था।

पढ़ें: Bigg Boss 13: काटे जा रहे मधुरिमा के सीन, तस्वीरें सामने आईं तो भड़के यूजर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें