फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सलमान के सामने पारस ने खोल दी मेकर्स की पोल, रियलिटी के नाम पर दिया जा रहा धोखा

Sun, 19 Jan 2020 10:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वार में विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली और पारस छाबड़ा पर सलमान खान भड़कते हुए नजर आए। खबर तो यहां तक है कि सलमान इतने गुस्से में आ गए कि मेकर्स को शूटिंग थोड़ी देर के लिए रोकनी पड़ी। माहिरा शर्मा के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर सलमान पारस पर गुस्सा निकालते दिखे। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सलमान कहते हैं कि 'इसने अपनी गर्लफ्रेंड आंकाक्षा से कहा है कि अगर थोड़ा बहुत गेम खेलूं, एक्टिंग करूं तो बुरा नहीं मानना। इसने पहले से ही ब्रिज बना लिया है, घर के अंदर आने से पहले।' सलमान के इतना कहते ही पारस भी चुप बैठने वाले नहीं थे। पारस कहते हैं कि 'सर, पहले तो क्रिएटिव को मना करो कि ये सब फैलाना बंद करे।' सलमान कहते हैं कि 'कोई क्रिएटिव नहीं है। आकांक्षा ने खुद मुझसे कहा है।' 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सलमान यहां पारस की उस चिट्ठी का भी जिक्र करते हैं जो उन्होंने आकांक्षा के नाम लिखी। सलमान कहते हैं कि आपने ये चिट्ठी तब लिखी जब आप उंगली की सर्जरी कराने के लिए घर से बाहर गए थे। आपने आकांक्षा को लिखा था कि आप ये गेम के लिए कर रहे हैं और माहिरा के साथ उनका कोई रिलेशन नहीं है। जवाब में पारस स्वीकार करते हैं कि 'क्रिएटिव ने उन्हें बताया था कि माहिरा के साथ मुझे देखकर आकांक्षा अपसेट हैं। क्रिएटिव के कहने पर मैंने उसे सॉरी लिखकर भेजा था। मैंने अपने सारे सामान की लिस्ट दी थी इसके साथ ही लिखा था आई एम सॉरी। बस।' पारस के इस खुलासे के बाद सलमान कहते हैं कि 'हां वो कंटेंट मैनेजर थीं।' 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस के कॉन्सेप्ट में कहा जाता है कि कोई भी कंटेस्टेंट जब तक खेल में होता है उसे बाहर की चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। ऐसे में मेकर्स की टीम द्वारा पारस को बाहर की जानकारी देना दर्शकों को धोखे में रखने से कम नहीं है। यही नहीं पारस ने तो बकायदा अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा को मैसेज भी पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
ट्विटर हैंडल द खबरी ने भी क्रिएटिव के इस तरह बाहर की चीजें कंटेस्टेंट को बताने पर सवाल उठाए हैं। द खबरी ने लिखा कि 'सर्जरी के दौरान किएटिव ने पारस को पूरे खेल के बारे में बताया। इसी तरह सिद्धार्थ शुक्ला को भी बताया गया। (आप देख सकते हैं कि पिछले कुछ समय में उनके व्यवहार में किस तरह का बदलाव आया है।)'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें