सलमान खान स्टारर टीवी शो बिग बॉस 13 सुर्खियों में बना हुआ है। शो में पहले तो कंटेस्टेंट्स आपस में ही एक दूसरे से पंगा ले रहे थे लेकिन अब एक कंटेस्टेंट ने सलमान खान से पंगा ले लिया है। दरअसल पारस छाबड़ा ने शो में एक बयान देने के बाद सलमान खान से सीधा पंगा ले लिया है।
विज्ञापन
2 of 6
Shehnaz Kaur Gill and Paras Chhabra
- फोटो : VOOT
शनिवार को सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास ली। इसके अलावा उस दिन ही कॉलर ऑफ द वीक ने पारस छाबड़ा से बात की। कॉलर ने पारस से पूछा कि वो सिद्धार्थ शुक्ला से इतने इंसिक्योर क्यों है? आप लड़कियों के पीछे से क्यों खेल रहे हैं। कॉलर का ये सवाल पारस को अखर गया।
विज्ञापन
3 of 6
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पारस छाबड़ा ने कॉलर के सवाल का जवाब दिया लेकिन न ही कॉलर को पारस का जवाब संतुष्ट कर पाया और न ही सलमान खान को। ऐसे में बाद में पारस ने इस बारे में माहिरा शर्मा से बातचीत की और अपने दिल की बात कही।
4 of 6
Mahira Sharma
- फोटो : social media
माहिरा से बात करते हुए पारस ने सलमान खान पर कमेंट किया और कहा- 'यार सलमान सर को ना मेरे से ज्यादा ही चिड़चिड़ है... इतना बुरा लगता हूं तो निकाल दो।' पारस के इतने कहने के बाद ही वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी कंटेस्टेंट ने सलमान खान से पंगा लिया हो, इसससे पहले स्वामी ओम, प्रियंका जग्गा, पूजा मिश्रा और सपना भावनानी सहित कुछ और सेलेब्स भी सलमान खान से शो में पंगा ले चुके हैं।
बता दें कि शो में पारस लड़कियों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं शो के प्रीमियर के दिन पारस ने खुद को संस्कारी प्लेब्वॉय बताया था। शो में फिलहाल पारस शहनाज और माहिरा के करीब नजर आ रहे हैं। वहीं शो के पहले पारस का नाम सना खान, पवित्र पुनिया के साथ जुड़ चुका है। वहीं आकांशा पुरी हाल फिलहाल में खुद को उनकी गर्लफ्रेंड बता रही हैं।