बिग बॉस 13 के फिनाले में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। और, घर के अंदर कंटस्टेंट की संख्या भी अब सात ही रह गई है। अंतिम दिनों घर में बच हर सदस्य शो के जीतने के लिए हर जुगत लगा रहा है। बिग बॉस के घर के बाहर फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट के लिए जबरदस्त सपोर्ट दिखा रहे हैं। सेलेब्स भी ऐसे में पीछे नहीं हैं, वो भी अपने फेवरेट घरवाले के लिए खुलकर समर्थन कर रहे हैं। बिग बॉस सीजन 10 के विनर मनवीर गुर्जर इस सीजन को बहुत ध्यान से देख रहे हैं। वो अक्सर ट्वीट के जरिए शो पर अपनी राय रखते आए हैं। लेकिन, बीते ऐपिसोड में उन्हें आसिम रियाज का व्यवहार ठीक नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने जमकर निशाना साधा।