फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: पारस के बाद माहिरा ने भी घरवालों के सामने किया प्यार का इजहार, सुनते ही भड़कीं शहनाज

Fri, 20 Dec 2019 05:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras, Mahira and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
पारस छाबड़ा पहले ही माहिरा से प्यार का एलान कर चुके थे लेकिन अब माहिरा भी अपने प्यार का एलान घरवालों के सामने कर देंगी। माहिरा के इस खुलासे के बाद शहनाज उनसे भिड़ जाएंगी और घर में जबरदस्त बवाल देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 13' का नया प्रोमो आ गया है। इस प्रोमो वीडियो में शहनाज और माहिरा पारस को लेकर लड़ते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter
इस वीडियो में पारस छाबड़ा, शेफाली बग्गा, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल नजर आ रही हैं। माहिरा शहनाज से कह रही हैं- 'मैं साफ शब्दों में कह रही हूं। अब इससे दूर रहना है। पसंद है मुझे।' इसके बाद माहिरा पारस को किस करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Paras and Mahira - फोटो : twitter
ये सब देखकर शहनाज कहती हैं- 'मैं इसके पास नहीं आती और तुझसे तो बिल्कुल भी नहीं जलती। तुझे परेशानी हो रही है तो ये तेरी दिक्कत है मेरी नहीं।' जवाब में माहिरा कहती हैं- 'दोस्त दोस्त बोलकर तूने वही किया जो तेरे दिल में था।' वीडियो में दिखाया गया है कि पारस भी शहनाज के सामने माहिरा को किस करते हैं। 
 

4 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
इन दोनों को ऐसे लड़ते देखकर वहां मौजूद सदस्य हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो से इतना तो साफ है कि माहिरा, पारस और शहनाज के बीच लव ट्रायंगल को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। पारस ने जब पहली बार माहिरा से प्यार को स्वीकार किया था तो उस पर उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने बयान भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
paras chhabra, akanksha puri and mahira - फोटो : social media
इंडिया फोरम वेबसाइट से बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने कहा था- 'पारस जिस तरह से घर में दिख रहे हैं उससे मुझे हमारे तीन साल के रिश्ते पर शक हो रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि पारस जो बिग बॉस के घर में तीन महीने से कर रहे हैं वो सच है या मेरे साथ उनका तीन साल पुराना रिश्ता सच है । मैं बस अब उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रही हूं। मुझे लगता है कि मैंने उसे जो माहिरा के साथ दोस्ती करने की सलाह दी थी, वो मुझ पर ही भारी पड़ गई है। लेकिन मैं उससे बात किए बिना किसी भी नतीजे  पर नहीं पहुंचना चाहती हूं।'

फिर से 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे मशहूर गुलाटी? वायरल हो रहीं सुनील ग्रोवर की तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें