फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ का समर्थन करते ही भड़क उठे माहिरा के फैंस, ट्रेंड कर रहा #biasedhostSalmanKhan

Sun, 10 Nov 2019 03:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahira, Salmana and Siddharth - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में 'वीकेंड का वार' के बाद से ट्विटर पर लगातार #biasedhostSalmanKhan और #biasedbb ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला और माहिरा शर्मा का विवाद है। शो के दौरान टास्क में माहिरा गिर गई थीं जिसके बाद सिद्धार्थ को दंड के तौर पर दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया गया था। सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन किया और माहिरा शर्मा की फटकार लगाई। इसके बाद से माहिरा शर्मा के प्रशंसक भड़क उठे और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- 'कैसे वह इंसान एक महिला की बात समझ पाएगा जिसे खुद ही बहुत गुस्सा आता है। जिसने खुद ही एक महिला पर हाथ उठाया हो।' #biasedhostsalmankhan 
 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss, Salman Khan - फोटो : social media
दूसरे यूजर ने ट्वीट किया- 'क्रिमिनल सलमान जिसने ऐश्वर्या के साथ भी ऐसा किया था। वो अपने जैसे हरकत करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला को समर्थन दे रहा है। उसकी नजरों में महिलाओं को लिए कोई सम्मान नहीं है और बहुत बदतमीज है। #BiasedBB #biasedhostsalmankhan #BiggBoss13



 

4 of 5
Bigg Boss 13 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे यूजर ने लिखा- 'कृपया इस शो को छोड़ दें।' #biasedhostsalmankhan चौथे यूजर ने लिखा- 'आशा करती हूं कि इस एपिसोड के बाद तुम्हें भी नफरत होगी जो तुमने किया है।' #biasedhostsalmankhan #BiasedBB 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवें यूजर ने लिखा- 'माहिरा की बजाय इसने सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन किया। कैसा होस्ट है ये? किस मुहं से कहते हैं इस को सुपरस्टार..#biasedhostsalmankhan।' एक यूजर ने किश्वर की बिग बॉस की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- 'जब भी शुक्ला अपना मुंह खोले तो....'

यह भी पढ़ें- BB 13: वीकेंड के वार में सलमान ने लगाई घरवालों की जमकर क्लास, बेघर हुआ ये सदस्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें