फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के घर में चले चप्पल-जूते, आज सिद्धार्थ शुक्ला को पड़ेंगे चांटे

Mon, 06 Jan 2020 03:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में ऐसा बहुत कुछ देखने को मिला जो अभी तक दर्शकों ने नहीं देखा होगा। इस बार घर में ज्यादातर टास्क पूरे होने से पहले ही रद्द हो गए । साथ ही कई बार कंटेस्टेंट के बीच धक्का-मुक्की भी हुई । इससे पहले के किसी भी सीजन में ये सब नहीं देखा गया था । हालांकि बिग बॉस ने ऐसा करने वालों को दंड भी दिया । अब बिग बॉस के घर में जो होने वाला है उसे देख दर्शक हिल जाएंगे । 
विज्ञापन

2 of 5
Vishal Singh, Madhurima Tuli - फोटो : social media
दरअसल, बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है । इस प्रोमो में दिखा कि मधुरिमा और विशाल के बीच चाय के कप को लेकर लड़ाई हो जाती है । धीरे-धीरे लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि मधुरिमा अपनी चप्पल उतारकर विशाल पर फेंक देती हैं। इसके बाद विशाल बुरी तरह भड़क जाते हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
विशाल बिग बॉस से कंफेशन रूम में बुलाने की जिद करने लगते हैं । बिग बॉस विशाल और मधुरिमा को कंफेशन रूम में बुलाते हैं । तब विशाल कहते हैं कि अब मेरे या मधुरिमा में से घर में कोई एक ही रहेगा । अब आज देखते हैं कि बिग बॉस क्या फैसला लेते हैं । इसके अलावा एक और प्रोमो में दिखा कि सिद्धार्थ शुक्ला को भी चांटे  पड़े । ये चांटे किसी और ने नहीं, उनकी पक्की दोस्त शहनाज ने ही उन्हें मारे । 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
इस प्रोमो में दिखाया गया कि सिद्धार्थ शहनाज पर कमेंट कर रहे हैं । सिद्धार्थ बार-बार शहनाज से ये कहते हैं कि उन्हें माहिरा से जलन होती है । वहीं शहनाज लगातार कहती हैं कि उन्हें कोई जलन नहीं हैं। सिद्धार्थ उन्हें छेड़ते हुए माहिरा से कहते हैं कि 'माहिरा अगर इस घर में कोई सही लड़की है, तो वो तू है। तेरे से लोग इतने जलते क्यों हैं?जलन चीज ही ऐसी है एक बार लग जाए तो वो निकलती नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सिद्धार्थ की बातें सुनकर शहनाज चिल्लाने लगती हैं। बेडरूम में सिद्धार्थ शहनाज को मनाने पहुंचते हैं। शहनाज कहती हैं कि 'तू मेरे को रुला रहा है बहुत ज्यादा। तुझे प्रॉब्लम क्या है? दिमाग खराब किया हुआ है।' इसके बाद वो सिद्धार्थ को थप्पड़ मारती हैं। आज एपिसोड के बाद ही पता चलेगा कि शहनाज के गुस्से के बाद सिद्धार्थ कैसा रिएक्शन देते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें