फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: काटे जा रहे मधुरिमा के सीन, तस्वीरें सामने आईं तो भड़के यूजर्स

Mon, 30 Dec 2019 03:30 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
बिग बॉस सीजन 13 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है । इसी वजह से शो को पांच हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है । इस समय घर में 12 कंटेस्टेंट हैं । कुछ की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है तो कुछ तीन महीने से घर में बने हुए हैं । घर में टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली भी वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर पहुंची हैं । हालांकि बिग बॉस के घर में मधुरिमा कुछ खास नहीं दिख रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
madhurima tuli - फोटो : social media
इसकी एक वजह ये भी है कि मधुरिमा के सीन काट दिए जा रहे हैं । इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक टास्क करते हुए मधु की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं। एक घंटे के शो में मधु को बहुत कम समय के लिए दिखाया जाता है। पिछले दिनों हुए हेयर स्टाइल वाले टास्क में मधु ने भी रैंप वॉक किया था लेकिन उनके सीन काट दिए गए । 
 
विज्ञापन

3 of 5
Madhurima Tuli, Siddharth and Vishal - फोटो : file photo
कंटेस्टेंट में सिर्फ शेफाली बग्गा, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा का ही रैंप वॉक दिखाया गया । इस टास्क में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला जज थे । दोनों ने मिलकर शहनाज को ये टास्क जिताया था । वहीं मधुरिमा की रैंप वॉक काटने से दर्शक नाराज हैं और कलर्स चैनल को ट्रोल कर रहे हैं । 

 


 

 

4 of 5
Madhurima Tuli - फोटो : social media
दर्शकों का ये सवाल है कि मधुरिमा के सीन क्यों काटे गए । एक यूजर ने कलर्स चैनल को टैग करते हुए लिखा, 'मधु की परफार्मेंस काटने से हमें निराशा हुई है । आखिर क्यों उनकी परफॉर्मेंस काटी गई ।' कुछ ने चैनल के लिए 'Shame On You Colors Tv' भी लिखा । 
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vishal Singh, Madhurima Tuli - फोटो : social media
एक और यूजर ने लिखा, 'सिद्धार्थ शुक्ला को देखकर बोर हो गए हैं । विशाल और मधुरिमा को कोई और अच्छा शो मिलना चाहिए । ये कलर्स चैनल कभी नहीं सुधरेगा ।' बता दें कि इस हफ्ते मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा और अरहान खान बॉटम तीन में हैं । हालांकि नए साल की वजह से इस हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बेघर नहीं किया जाएगा ।

प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें